Food Combination Side Effects: खाने के साथ सलाद खाना फायदेमंद माना जाता है। मगर वहीं, सलाद कई बार हानिकारक भी हो जाता है। जी हां, सलाद में डाली जाने वाली चीजों के कुछ कॉम्बिनेशन ऐसे होते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। जैसे कि खीरा और टमाटर। खीरे-टमाटर का सलाद अमूमन घरों में बनाए जाने वाला सबसे आम सलाद है। इस सलाद को बनाना काफी आसान होता है, साथ ही यह सलाद बच्चे से लेकर बड़े भी चाव से खाते हैं। सलाद खाने से शरीर में हाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। सलाद खाने से पर्याप्त मात्रा में फाइबर भी मिलता है। मगर खीरा और टमाटर साथ खाना नुकसानदायक हो सकता है। यह फूड कॉम्बिनेशन फायदे की जगह नुकसान दे सकता है, मगर क्यों? जानते हैं इसका कारण।
खीरे का सलाद खाने के फायदे
खीरे का 90% हिस्सा पानी का होता है। खीरा शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। खीरे का सलाद खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खीरा फाइबर से भरपूर होता है जो लम्बे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है। खीरा खाने से वेट लॉस भी होता है।
टमाटर का सलाद खाने के फायदे
टमाटर का सलाद खाने से बीपी कंट्रोल होता है। टमाटर का सलाद लाइकोपीन और बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। टमाटर का सलाद स्किन के लिए भी अच्छा होता है।
ये भी पढ़ें- एनीमिया के मरीज खाली पेट कर लें यह काम, बढ़ जाएगा हीमोग्लोबिन
खीरा-टमाटर क्यों साथ नहीं खाना चाहिए?
खीरा ठंडी प्रवृत्ति का होता है, वहीं, टमाटर एसिडिक होता है। खीरे में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। इन दोनों को साथ खाने से पाचन में गड़बड़ी हो सकती है। क्योंकि इन दोनों के पचने का प्रोसेस एक-दूसरे के विपरीत होता है। टमाटर और खीरा साथ मिलकर पेट में ब्लोटिंग, गैस, अपच या फिर उल्टी जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
क्यों होता है ऐसा?
दरअसल, इसके पीछे हमारे शरीर के पाचन का प्रोसेस जिम्मेदार है। टमाटर कम समय में पच जाता है, वहीं खीरा पचने में ज्यादा समय लगाता है। ऐसे में जब दो चीजें साथ खाई जाती हैं और उनमें से एक जल्दी पचकर आंतों तक पहुंचता है तो दूसरा फूड आइटम पेट के अंदर परेशानी पैदा करता है।
खीरे के साथ और क्या नहीं खाया जाना चाहिए?
- खीरे के साथ मूली खाने की मनाही है।
- खीरा और दूध साथ नहीं लिया जाना चाहिए।
टमाटर के साथ क्या नहीं मिक्स करना चाहिए?
- टमाटर के साथ दही, नींबू और सीजनल फ्रूट्स मिलाकर नहीं खाने चाहिए।
ये भी पढ़ें – ये 7 संकेत बताएंगे आप हेल्दी है या नहीं? जानें अपना हेल्थ स्टेटस
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
12 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
14 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
15 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
18 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
19 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
20 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
21 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
22 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines