फ्राइड राइस एक ऐसी डिश है, जिसे घर पर कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. ऐसे में कई बार घर पर बनाते समय चावल चिपचिपे हो जाते हैं या उसमें रेस्टोरेंट जैसा स्वाद नहीं आ पाता. इसकी वजह अक्सर चावल पकाने का तरीका, सब्जियों को पकाना और मसालों का सही इस्तेमाल होता है. सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर भी फ्राइड राइस बनाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने की सलाह देते हैं, जिनसे घर के फ्राइड राइस का स्वाद काफी बेहतर हो सकता है. अगली बार जब भी आप घर पर फ्राइड राइस तैयार करें तो शेफ कुणाल कपूर के बताए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें, ताकि स्वाद बेहतर हो सके.
इसे भी पढ़ें- बाजार की नमकीन भूल जाएंगे! जन्माष्टमी व्रत के लिए घर पर बनाएं कुरकुरा साबूदाना मिक्सचर
ठंडे चावल का करें इस्तेमाल
फ्राइड राइस के लिए फ्रेश और बहुत गर्म चावल इस्तेमाल करने से डिश चिपचिपी हो सकती है. बेहतर स्वाद और टेक्सचर के लिए पहले से पके और ठंडे चावल इस्तेमाल करें. चावल को पकाने के बाद कुछ देर ठंडा होने दें और फिर इस्तेमाल करें.
चावल पकाते वक्त पानी का रखें ध्यान
फ्राइड राइस के लिए चावल अलग-अलग और अच्छी तरह पके होने चाहिए. चावल पकाते समय जरूरत से ज्यादा पानी डालने से वे नरम और चिपचिपे हो सकते हैं. चावल पकने के बाद पानी निकाल दें और उन्हें कुछ देर फैला कर ठंडा करें. इससे हर दाना अलग रखने में मदद मिलेगी और आपका काम और आसान हो जाएगा.
तेज आंच पर करें कुकिंग
रेस्तरां स्टाइल फ्राइड राइस का एक खास सीक्रेट हाई फ्लेम पर जल्दी-जल्दी पकाना है. फिर कड़ाही या वोक को अच्छी तरह गर्म करने के बाद तेल डालें और फिर सब्जियां डालकर तेज आंच पर चलाते हुए पकाएं. इससे सब्जियां हल्की क्रंची रहती हैं और उनका स्वाद भी बना रहता है.
सब्जियों को ज्यादा न पकाएं
फ्राइड राइस में आप अपनी पसंद की सब्जियां डाल सकते हैं, जैसे गाजर, शिमला मिर्च, हरे प्याज, फ्रेंच बीन्स, पत्ता गोभी या मटर आदि. लेकिन सब्जियों को बहुत ज्यादा पकाने से उनका टेक्सचर खराब हो सकता है. सब्जियों को तेज आंच पर थोड़ी देर भूनें, ताकि वे हल्की क्रंची रहें और यही फ्राइड राइस को बेहतर टेक्सचर देता है.
क्या-क्या डाल सकते हैं?
आप फ्राइड राइस को अपनी पसंद के हिसाब से बना सकते हैं. वेज फ्राइड राइस में गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, पत्तागोभी, मटर और हरे प्याज का इस्तेमाल किया जा सकता है. चाहें तो इसमें पनीर, टोफू या अंडा डालकर इसे और ज्यादा स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर बच्चे को बनाना है कान्हा? इस तरह करें बालगोपाल की तरह तैयार
संबंधित खबरें
घर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
4 days agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
4 days agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
5 days agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
6 days agoसुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार हो जाएगा
7 days agoएयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह हो जाएंगे तैयार
9 days agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शाम
9 days agoपितृ पक्ष में बनाएं चावल की ये पारंपरिक खीर, स्वाद के साथ निभाएं परंपरा
11 days agoHomemade Chaap Recipe: घर पर बनाएं नरम और जूसी सोयाबीन चाप
11 days agoगुलाब जामुन की सब्जी! जोधपुर की इस अनोखी डिश की रेसिपी जानकर चौंक जाएंगे आप
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines