1 किलो गाजर में कितना दूध डाला जाता है? यहां जानिए परफेक्ट हलवा बनाने की आसान रेसिपी

Gajar Ka Halwa Recipe: इस मौसम में गाजर का हलवा ज्यादातर घरों में बनाया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग इसे परफेक्ट स्वाद और सही टेक्सचर के साथ बना पाते हैं. ऐसे में सही रेसिपी का पता होना जरूरी है, वरना पूरी मेहनत बेकार हो सकती है.

Gajar Ka Halwa Recipe

गाजर का हलवा कैसे बनाएं?

Gajar Ka Halwa Kaise Banaye: सर्दियों का मौसम आते ही ज्यादातर घरों में गाजर का हलवा जरूर बनता है. इसकी खुशबू से ही लोगों को पता चल जाता है कि किसके घर में हलवा बन रहा है. मीठा-सा स्वाद और घी की महक पूरे घर को खुशबू से भर देती है. हालांकि, हर कोई परफेक्ट गाजर का हलवा नहीं बना पाता, क्योंकि परफेक्ट गाजर का हलवा बनाने का असली राज दूध की सही मात्रा और पकाने के सही तरीके में छिपा होता है. ऐसे में गाजर का हलवा बनाते वक्त सभी सामग्रियों की जानकारी होना जरूरी है. अगर आप भी हलवा बनाने की परफेक्ट रेसिपी की तलाश कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.  

विज्ञापन
विज्ञापन

1 किलो गाजर में कितना दूध डालना चाहिए?

गाजर के हलवे का स्वाद सही मात्रा और पकाने के सही तरीके में छिपा होता है. अगर इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों की मात्रा पर ध्यान नहीं दिया जाता तो स्वाद और मेहनत दोनों खराब हो सकते हैं. इसलिए 1 किलो गाजर में 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालने की सलाह दी जाती है. इससे हलवा बहुत ही स्वादिष्ट बनता है.

कुकर में गाजर का हलवा कैसे बनाएं?

गाजर का हलवा बहुत ही कम वक्त में बनाने के लिए कुकर का इस्तेमाल करें. कुकर में गाजर का हलवा बनाने से यह ना तो जलेगा और ना ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी.

विज्ञापन

सामग्री

  • गाजर- 1 किलो
  • फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
  • घी- 2 कप
  • चीनी- आधा किलो
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • काजू- आधा कप
  • बादाम- आधा कप
  • नारियल- आधा कप

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर गाजर को कद्दूकस करके सूखने के लिए रख दें.
  • अब कुकर को धोकर गैस पर गर्म होने के लिए रखें और कद्दूकस की हुई गाजर दूध के साथ डाल दें.
  • ढक्कन बंद करके 2 सीटी आने दें और फिर कुकर खोलकर हल्की आंच पर पकाएं. जब गाजर सूखने लगे तो घी डालें.
  • हल्का फ्राई करें और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. मिलाने के बाद इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालें.
  • 10 मिनट तक पकाएं, जब हलवा घी छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें. बस आपका हलवा बनकर तैयार है.   

इसे भी पढ़ें- मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी कैसे बनाई जाती है? सूर्य देव को प्रसाद में चढ़ाने के लिए इन सामग्रियों का करें इस्तेमाल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ