हमारा देश अपनी सुंदरता और संस्कृति के लिए जाना जाता है. यहां का खान-पान पूरी दुनिया में मशहूर है और कुछ जगहें ऐसी हैं जिसे देखकर लगता है कि आप कहीं बाहर आ गए हैं. इन्हीं खास जगहों कि लिस्ट में शामिल हैं फ्लोटिंग मार्केट्स. जहां दुकानें जमीन पर नहीं बल्कि नावों पर लगती है. इन बाजारों में लोग नाव से खरीदारी करते हैं और पानी के बीच में अनोखी संस्कृति का लुत्फ उठाते हैं. अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं और कुछ अलग देखना चाहते हैं तो भारत के ये फ्लोटिंग मार्केट्स आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होने चाहिए.
इसे भी पढ़ें- महंगी डिजाइनर साड़ी को कैसे धोएं? जानिए बिना खराब किए साफ करने का सही तरीका
लोकटक फ्लोटिंग मार्केट
यह मार्केट मणिपुर की सबसे लोकप्रिय जगहों में शामिल है. मोइरांग झील के पास मौजूद इस मार्केट को लोग एक्सप्लोर करने के लिए दूर-दूर से आते हैं, क्योंकि यहां सुबह नावों पर लोग सब्जियां, फल, मछली और बाकी जरूरत का सामान बेचते हैं. खरीदारी करते वक्त आपको झील का शांत माहौल और चारों ओर फैली हरियाली भी काफी अच्छी लगेगी.
डल लेक फ्लोटिंग मार्केट
श्रीनगर के खूबसूरत डल झील में लगने वाला फ्लोटिंग मार्केट दुनिया में भी काफी मशहूर है. यहां पर लोग रंग-बिरंगे फल, सब्जियां, फूल और कश्मीरी हस्तशिल्प बेचे जाते हैं. डूबते सूरज के साथ लगने वाला यह बाजार देखने लायक होता है और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी बेहतरीन जगह है.
साबरमती रिवरफ्रंट फ्लोटिंग मार्केट
गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर विकसित फ्लोटिंग मार्केट आधुनिक और पारंपरिक संस्कृति का शानदार मेल है. यहां नावों पर खाने-पीने की चीजें और हस्तशिल्प मिलते हैं, शाम के समय यहां का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है. आप भी इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं.
पटुली फ्लोटिंग मार्केट
यह मार्केट पश्चिम बंगाल के पटुली इलाके में पूर्वी महानगर बाईपास के पास के पास लगता है, जिसे कृत्रिम झील पर बनाया गया है. यहां पर लकड़ी की नावों पर फल, सब्जियां और कई तरह का जरूरत का सामान बेचा जाता है. रात के वक्त लोग इस मार्केट को ज्यादा एक्सप्लोर करते हैं. आप इस जगह को खरीदारी करने के लिए घूम सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- किशमिश से बनाई जा सकती है तीखी सब्जी, आपने नहीं खाई तो ट्राई करें यह आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 hr agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 hr agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
3 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
3 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
4 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
5 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
20 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
23 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines