पानी पर लगता है बाजार! भारत के इन फ्लोटिंग मार्केट्स की खूबसूरती जीत लेगी दिल

Floating Market In India: अगर आपको मार्केट घूमना पसंद है तो यकीनन पानी पर बने इन शॉपिंग प्लेस को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए. यहां पर आपको पानी पर तैरती दुकानों और खूबसूरत नजारे देखने को मिल सकते हैं. 

Floating Market In India

इन फ्लोटिंग मार्केट्स को जरूर करें एक्सप्लोर. Image Credit- AI

विज्ञापन

हमारा देश अपनी सुंदरता और संस्कृति के लिए जाना जाता है. यहां का खान-पान पूरी दुनिया में मशहूर है और कुछ जगहें ऐसी हैं जिसे देखकर लगता है कि आप कहीं बाहर आ गए हैं. इन्हीं खास जगहों कि लिस्ट में शामिल हैं फ्लोटिंग मार्केट्स. जहां दुकानें जमीन पर नहीं बल्कि नावों पर लगती है. इन बाजारों में लोग नाव से खरीदारी करते हैं और पानी के बीच में अनोखी संस्कृति का लुत्फ उठाते हैं. अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं और कुछ अलग देखना चाहते हैं तो भारत के ये फ्लोटिंग मार्केट्स आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होने चाहिए. 

इसे भी पढ़ें- महंगी डिजाइनर साड़ी को कैसे धोएं? जानिए बिना खराब किए साफ करने का सही तरीका

विज्ञापन

लोकटक फ्लोटिंग मार्केट 

यह मार्केट मणिपुर की सबसे लोकप्रिय जगहों में शामिल है. मोइरांग झील के पास मौजूद इस मार्केट को लोग एक्सप्लोर करने के लिए दूर-दूर से आते हैं, क्योंकि यहां सुबह नावों पर लोग सब्जियां, फल, मछली और बाकी जरूरत का सामान बेचते हैं. खरीदारी करते वक्त आपको झील का शांत माहौल और चारों ओर फैली हरियाली भी काफी अच्छी लगेगी. 

डल लेक फ्लोटिंग मार्केट

श्रीनगर के खूबसूरत डल झील में लगने वाला फ्लोटिंग मार्केट दुनिया में भी काफी मशहूर है. यहां पर लोग रंग-बिरंगे फल, सब्जियां, फूल और कश्मीरी हस्तशिल्प बेचे जाते हैं. डूबते सूरज के साथ लगने वाला यह बाजार देखने लायक होता है और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी बेहतरीन जगह है. 

साबरमती रिवरफ्रंट फ्लोटिंग मार्केट

गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर विकसित फ्लोटिंग मार्केट आधुनिक और पारंपरिक संस्कृति का शानदार मेल है. यहां नावों पर खाने-पीने की चीजें और हस्तशिल्प मिलते हैं, शाम के समय यहां का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है. आप भी इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं. 

विज्ञापन

पटुली फ्लोटिंग मार्केट

यह मार्केट पश्चिम बंगाल के पटुली इलाके में पूर्वी महानगर बाईपास के पास के पास लगता है, जिसे कृत्रिम झील पर बनाया गया है. यहां पर लकड़ी की नावों पर फल, सब्जियां और कई तरह का जरूरत का सामान बेचा जाता है. रात के वक्त लोग इस मार्केट को ज्यादा एक्सप्लोर करते हैं. आप इस जगह को खरीदारी करने के लिए घूम सकते हैं.    

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ