मृणाल ठाकुर जैसी मिलेगी टोंड बैक, करें ये 3 वर्कआउट

मृणाल ठाकुर की तरह अगर आप भी फिट रहते हुए अपनी बैक को स्लिम बनाना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ वर्कआउट को अपनी डेली रुटीन में शामिल कर सकते हैं। इससे पीठ ही नहीं बल्कि पूरा शरीर हेल्दी रहेगा।

Fitness Tips

Fitness Tips

विज्ञापन

मृणाल ठाकुर अपनी बेदाग खूबसूरती और फिटनेस को लेकर सचेत रहती हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पीठ को मजबूत बनाने के लिए पुल-डाउन करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणादायक हो सकता है जो खुद को फिट रखना चाहती हैं और उनकी तरह टोंड बैक पाने के लिए सही वर्कआउट की तलाश कर रही हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन वर्कआउट को अपनी डेली रुटीन में शामिल कर सकते हैं?

पुल-डाउन

अगर आप ऊपरी शरीर की चर्बी और पीठ को स्लिम रखना चाहते हैं तो पुल-डाउन एक्सरसाइज एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। शुरुआती एक्सरसाइज के तौर पर रेजिस्टेंस बैंड पुल-डाउन की सलाह दी जाती है, जिसमें सही तरीके से 15 से 20 दोहराव के 1 से 2 सेट की जरूरत होती है, जिसमें कंधे की हड्डियों को एक साथ खींचकर स्कैपुलर रिट्रैक्शन पर फोकस किया जाता है।

Advertisment

लेट पुल डाउन

लैट पुल डाउन एक्सरसाइज को पीठ की ताकत बढ़ाने के लिए किया जाता है। ये एक्सरसाइज मुख्य रूप से बीच और निचली पीठ में लैटिसिमस डॉर्सी मांसपेशी को फोकस करता है और इसे जिम में जाकर ही किया जा सकता है। कुछ ही समय तक एक टोंड बैक पाने के लिए इस एक्सरसाइज को जारी रखने की कोशिश करें।

बैक एक्सटेंशन

अगर आप बैक एक्सटेंशन पर ध्यान दें तो पीठ की चर्बी कम करना आसान हो जाता है। ये बैक एक्सटेंशन एक बेहतरीन शुरुआती एक्सरसाइज माना जाता है। ये बैक ही नहीं बल्कि पूरे शरीर के फायदेमंद हो सकता है। इतना ही नहीं ये एक्ससाइज कुछ हद तक हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स को मजबूत करने पर भी काम करता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ