First Aid Box Items: ट्रैवल करना लगभग सभी को पसंद होता है, फिर चाहे वह परिवार के साथ घूमने जाना हो या फिर दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करनी हो या किसी काम से बाहर जाना हो… छोटी मोटी तैयारी तो करनी पड़ती है, क्योंकि कई बार छोटी-मोटी चोट, सिरदर्द, बुखार, पेट दर्द या एलर्जी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में अगर आपके पास फर्स्ट एड बॉक्स हो तो तुरंत इलाज किया जा सकता है और परेशानी बढ़ने से बच सकती है. ऐसे में अगर आप बॉक्स रख रहे हैं तो इसमें किन चीजों को शामिल किया जाए आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- बिना खराब किए लेदर के जूते कैसे साफ करें? यहां जानिए मिनटों में चमकाने का जादुई तरीका
फर्स्ट एड बॉक्स में क्या रखना चाहिए | First Aid Box Things
बैंडेज और गॉज होना चाहिए- सफर के दौरान अक्सर कट या चोट लग जाती है. अगर घाव घेरा है तो इसे साफ करके उस पर बैंडेज या गॉज लगाना जरूरी हो जाता है. यह खून बहने से रोकने और संक्रमण से बचाने में मददगार साबित होता हैं.
एंटीसेप्टिक क्रीम या लिक्विड जरूरी है- आप साथ में क्रीम जरूर रखें, क्योंकि सफर के दौरान हुए घाव को ठीक करने और संक्रामक से बचना जरूरी है. इससे घाव जल्दी भरने में भी मदद मिलती है.
दर्द और बुखार की दवाई रखें- हम कहीं बाहर जाते हैं तो अक्सर हमें तेज बुखार या दर्द की शिकायत होने लगती है. ऐसे में डॉक्टर से बचने के लिए बुखार की दवा रखना मददगार हो सकता है.
पेट से जुड़ी दवाएं होनी चाहिए- हम कहीं भी जाते हैं तो बाहर का ही खाना खाया जाता है. इससे पेट खराब, गैस या उल्टी की समस्या हो जाती है. इसलिए फर्स्ट एड बॉक्स में गैस, अपच और उल्टी रोकने वाली दवाएं जरूर रखनी चाहिए.
थर्मामीटर रखना ना भूलें- अगर आपके साथ बच्चे या बूढ़े हैं तो आपको थर्मामीटर जरूर रखना चाहिए. ऐसा करने से आपको अंदाजा होगा कि आपके बच्चे के गिरते शरीर के पीछे की क्या वजह है.
कॉटन और टेप रखें- घाव को साफ करने या दवा लगाने के लिए कॉटन की जरूरत पड़ती है. साथ ही मेडिकल टेप से बैंडेज को सही तरीके से बांधा जा सकता है. इसलिए इन दोनों चीजों को रखें.
हैंड सैनिटाइजर और वेट वाइप्स भी रखें- घाव को छूने से पहले हाथ साफ होना जरूरी है, ताकि संक्रमण का खतरा कम हो सके. इसलिए फर्स्ट एड बॉक्स में हैंड सैनिटाइजर और वेट वाइप्स जरूर रखें.
इसे भी पढ़ें- सुबह के नाश्ते में बच्चों को खिलाएं लौकी के टेस्टी अप्पे, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेंगे डिमांड
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 hr agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 hr agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
3 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
3 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
4 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
5 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
20 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
23 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines