फटी एड़ी को मुलायम कैसे करें? जानिए रसोई की कौन सी चीजें पैरों को बनाएंगी सॉफ्ट

Cracked Heels: अगर आप भी फटी एड़ियों की दिक्कत से परेशान हैं और एड़ियों को मुलायम बनाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह एड़ियों की इस दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है.

Cracked Heels Home Remedies

पैर की एड़ी को मुलायम कैसे रखें?

Cracked Heels Home Remedies: एड़ियों का फटना एक ऐसी दिक्कत है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं. खासतौर से महिलाओं की एड़ियां फटती हैं और रूखी-सूखी नजर आती हैं. महिलाएं लंबे समय तक किचन में खड़े होकर काम करती हैं, कपड़े या बर्तन धोते हुए पैर अक्सर ही गीले रहते हैं और उनकी सैंडल भी पीछे से खुली होती है जिस कारण एड़ियां कटने-फटने लगती हैं. ऐसे में अगर आप भी एड़ियों के फटने की दिक्कत से परेशान हैं तो यहां जानिए घर की वो कौन सी चीजें हैं जो फटी एड़ियों पर लगाई जाएं तो उन्हें मुलायम बनाती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

फटी एड़ियों को कैसे बनाएं मुलायम

सरसों का तेल

फटी एड़ियों पर सरसों के तेल को लगाया जा सकता है. सरसों के तेल में अगर थोड़ी सी मोम मिला दी जाए तो यह गाढ़ी क्रीम जैसा बन जाता है. इसे एड़ियों पर लगाएं और ऊपर से जुराब पहन लें. इससे एड़ियां फटी हुई नहीं रहतीं और मुलायम होने लगती हैं.

विज्ञापन

चीनी और शहद का स्क्रब

फटी एड़ियों को स्क्रब करने पर एड़ियां एक्सफोलिएट होती हैं जिससे डेड स्किन सेल्स निकलती है और त्वचा गहराई तक मुलायम होने लगती है. चीनी और शहद को एकसाथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे एड़ियों पर लगाकर मलें. 5 से 10 मिनट तक इस पेस्ट को एड़ियों पर मलने के बाद धोकर हटा लें. हफ्ते में 2 बार यह नुस्खा आजमाया जा सकता है.

विज्ञापन

केला आएगा काम

केले में मौजूद विटामिन इसे स्किन के लिए एक कमाल का मॉइस्चराइजर बनाते हैं. केला (Banana) स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और सूखने से बचाता है ऐसे में केले को पीसकर एड़ियों पर लगाया जा सकता है. एड़ियों पर केला लगाएं और ऊपर से एक पॉलीथिन बांध लें. अब 15 से 20 मिनट बाद पैरों को धोकर साफ कर लें. आपको पैर मुलायम महसूस होने लगेंगे.

विज्ञापन

चावल का आटा और शहद

चावल के आटे और शहद को मिलाकर एक्सफोलिएटर तैयार किया जा सकता है. इस मिश्रण को पैरों पर लगाकर मलें और धोकर हटा लें. इसे 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटाएं. इससे त्वचा का रूखापन कम होता है और स्किन मुलायम होती है.

विज्ञापन

रात में जरूर करें यह काम

रात के समय एड़ियों पर तेल या फिर मॉइस्चराइजर लगाकर सोएं. हो सके तो एड़ियों पर तेल लगाने के बाद जुराब पहन लें. इससे एड़ियां मुलायम बनती हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ