Beauty Tips: आज के समय में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग दवाइयों से लेकर कई तरह के घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं, लेकिन अक्सर मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता. अगर आप भी बिना ज्यादा मेहनत और खर्च के अपनी त्वचा को नैचुरली चमकदार बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहद आसान तरीका मौजूद है. बस रोजाना दूध में एक खास चीज मिलाकर सेवन करने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और स्किन हेल्दी दिखने लगती है. आइए जानते हैं इस खास चीज के बारे में और इसके चमत्कारी फायदों के बारे में जिससे आप घर पर ही आसानी से ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं.
ग्लोइंग स्किन के लिए दूध का करें सेवन | Milk for Glowing Skin
दूध में डालकर करें इस एक चीज का सेवन
ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको दूध का सेवन करना ही पसंद नहीं होता है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो दूध का सेवन करना शुरू कर दें. क्योंकि दूध केवल शरीर को फिट रखने के लिए नहीं बल्कि त्वचा को सुंदर बनाने में भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप एक गिलास दूध में एक चम्मच सौंफ को डालकर इसका सेवन जरूर करें. अगर आप रोजाना इसको पीते हैं तो इससे आपकी स्किन काफी ज्यादा ग्लोइंग हो जाएगी, साथ ही आपकी सेहत को भी कई फायदे मिलेंगे.
ये भी पढे़ं- Hair Care: घर पर इस तरह बनाएं हेयर ग्रोथ स्प्रे, 1 महीने में ही दिखने लगेगा फर्क
दूध में सौंफ डालकर पीने के ये हैं अन्य फायदे
- अगर आप दूध में सौंफ को डालकर पीते हैं तो इससे न सिर्फ आपको स्किन से जुड़े लाभ मिलेंगे बल्कि आपके पाचन में भी सुधार आएगा.
- अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो आपको दूध में सौंफ डालकर जरूर पीना चाहिए.
- दूध में सौंफ डालकर पीने से हड्डियों को मजबूती मिलती है.
- अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आप दूध में सौंफ डालकर पी सकते हैं.
- दूध में सौंफ डालकर पीने से बॉडी का अच्छी तरह से डिटॉक्सिफिकेशन हो जाता है.
ये भी पढे़ं- Skin Care: रोजाना गर्म पानी में मिलाकर पी लें ये एक चीज, आ जाएगा चेहरे पर नूर
संबंधित खबरें
रोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
2 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
6 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
20 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
23 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines