हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mother’s Day 2026: मां को गिफ्ट करें ये स्टाइलिश सिल्वर नोज पिन, चेहरे पर आएगा अलग नूर 

Silver Nose Pin Designs: इस बार Mother’s Day अपनी मां को प्यारा गिफ्ट दें और एक खूबसूरत सिल्वर नोज पिन के साथ दिन की शुरुआत करें. इस लेख में आपको नए डिजाइन मिल जाएंगे. 

विज्ञापन
क्यों चुनें सिल्वर नोज पिन? Image Credit- News24

Latest Mother’s Day Gifting Ideas: मां हमारे जीवन की सबसे खास इंसान होती हैं. उनकी मुस्कान में ही हमारी खुशी छुपी होती है. ऐसे में Mother’s Day के मौके पर अगर आप उन्हें कुछ खास और यादगार गिफ्ट देना चाहते हैं तो सिल्वर नोज पिन एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह ना सिर्फ उनकी खूबसूरती को निखारता है, बल्कि एक इमोशनल वैल्यू भी रखता है. आप खरीदने के लिए ज्वेलरी मार्केट जा सकते हैं जहां पर आपको हर तरह का डिजाइन मिल जाएगा. बेहतर होगा कि आप मडर्स डे आने से पहले सिल्वर नोज पिन खरीदकर रख लें.

इसे भी पढ़ें- किन लोगों को नहीं खाना-पीना चाहिए गोंद कतीरा? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया सेहत को कौन से नुकसान हो सकते हैं

क्यों चुनें सिल्वर नोज पिन?

सिल्वर यानी चांदी के आभूषण हमेशा से भारतीय महिलाओं की पसंद रहे हैं. सिल्वर नोज पिन हल्की, स्टाइलिश और हर उम्र की महिलाओं पर सूट करने वाली ज्वेलरी है. खास बात यह है कि यह डेली वियर के लिए भी परफेक्ट होती है और किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है. 

विज्ञापन

फ्लोरल डिजाइन नोज पिन

फूलों से प्रेरित डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहते हैं. छोटे-छोटे फ्लावर शेप वाली सिल्वर नोज पिन मां के चेहरे पर सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देती है. यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों स्टाइल के साथ अच्छी लगती है. 

स्टोन स्टडेड नोज पिन

अगर आपकी मां को थोड़ा शाइनी लुक पसंद है तो स्टोन जड़ी सिल्वर नोज पिन एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें छोटे-छोटे स्टोन लगे होते हैं जो चेहरे को ब्राइट और ग्लोइंग बनाते हैं. 

विज्ञापन

मिनिमल प्लेन नोज पिन

आजकल मिनिमल ज्वेलरी का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. सिंपल और प्लेन सिल्वर नोज पिन उन माओं के लिए बेस्ट है जो सादगी पसंद करती हैं. यह रोज पहनने के लिए बेहद कंफर्टेबल और क्लासी लगती है. 

हूप स्टाइल नोज पिन

अगर आप थोड़ा ट्रेंडी और यूनिक गिफ्ट देना चाहते हैं तो हूप स्टाइल नोज पिन चुन सकते हैं. यह छोटे रिंग की तरह होती है और चेहरे को मॉडर्न टच देती है. 

विज्ञापन

ट्रेडिशनल नथ स्टाइल

कुछ माएं आज भी पारंपरिक लुक को पसंद करती हैं. ऐसे में छोटी सी सिल्वर नथ स्टाइल नोज पिन उन्हें बहुत पसंद आ सकती है. यह खासकर साड़ी और सूट के साथ बेहद खूबसूरत लगती है. 

क्यों है ये गिफ्ट खास?

सिल्वर नोज पिन सिर्फ एक ज्वेलरी नहीं, बल्कि एक एहसास है. जब मां इसे पहनेंगी, तो हर बार उन्हें आपकी याद आएगी. यह छोटा सा गिफ्ट उनके चेहरे पर मुस्कान और आंखों में खुशी जरूर ले आएगा.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- रोजाना आंखों में काजल लगाने से क्या होता है? यहां जानिए 5 बड़े नुकसान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola