रोजाना आंखों में काजल लगाने से क्या होता है? यहां जानिए 5 बड़े नुकसान

Ankho Par Kajal Lagane Ke Nuksan: काजल खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है, लेकिन इसका यह बिल्कुल भी मतलब नहीं कि इसे रोजाना लगाया जाए. कई बार गलत तरीका नुकसानदायक साबित हो सकता है.

Kajal Applying Side Effects
1 / 6
Kajal Applying Side Effects

Kajal Applying Side Effects: काजल लगाना महिलाओं के श्रृंगार का एक हिस्सा है. यह आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें बड़ा भी दिखाने का काम करता है. इसलिए महिलाएं इसे डेली रूटीन में शामिल करती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना काजल लगाना आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है? अगर आप बिना सोचे-समझे हर दिन काजल इस्तेमाल करती हैं तो यह आपकी आंखों की सेहत पर असर डाल सकता है.

विज्ञापन

आंखों में इरिटेशन होना

आंखों में इरिटेशन होना 2 / 6

काजल लगाने के फायदे ज्यादा हैं, लेकिन अगर केमिकल्स वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया तो परेशानी बढ़ जाती है. अगर काजल लगाने के बाद आंखों में लालपन या पानी आने लगे तो यह एलर्जी का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

आंखों में इन्फेक्शन का खतरा

 आंखों में इन्फेक्शन का खतरा3 / 6

रोजाना काजल लगाने से बैक्टीरिया आंखों में पहुंच सकते हैं, खासकर तब जब आप पुराना या एक्सपायर्ड काजल इस्तेमाल कर रही हों. इससे आंखों में इंफेक्शन, जैसे कंजक्टिवाइटिस हो सकता है.

ड्राई आई होना

 ड्राई आई होना 4 / 6

काजल लगाने से आंखों की नेचुरल नमी इफेक्ट होती है. इससे आंखें सूखी लगने लगती हैं और जलन या भारीपन महसूस हो सकता है. इसलिए काजल हमेशा अच्छी क्वालिटी का इस्तेमाल करना चाहिए.

विज्ञापन

आंखों की रोशनी पर असर

आंखों की रोशनी पर असर5 / 6

काजल आंखों की रोशनी को प्रभावित कर सकता है. अगर इसे बार-बार आंखों के अंदर लगाया जाए तो यह आंखों की लेयर को इफेक्ट हो जाती है. इससे धुंधला दिखाई देने लगता है.

आंखों के आसपास काले घेरे

आंखों के आसपास काले घेरे6 / 6

काजल कई बार फैल जाता है, जिससे आंखों के नीचे डार्क सर्कल जैसे दिखने लगते हैं. लंबे समय तक ऐसा होने पर असली काले घेरे भी गहरे हो सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन