किन लोगों को नहीं खाना-पीना चाहिए गोंद कतीरा? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया सेहत को कौन से नुकसान हो सकते हैं

Gond Katira Side Effects: गोंद कतीरा के यूं तो कई फायदे होते हैं लेकिन ऐसे कुछ लोग हैं जिन्हें गोंद कतीरा के साइड इफेक्ट्स भी झेलने पड़ सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए किन कंडीशंस में गोंद कतीरा नहीं लेना चाहिए.

Who Should Avoid Gond Katira
1 / 7
Who Should Avoid Gond Katira

Kise Gond Katira Nahi Khana Chahiye: आजकल सोशल मीडिया पर अक्सर ही अलग-अलग तरह के फूड्स या सुपरफूड्स वायरल होने लगते हैं और ऐसी ही एक सुपर हेल्दी कही जाने वाली चीज है गोंद कतीरा. लेकिन, क्या आप जानते हैं ऐसे भी कुछ लोग हैं जिन्हें गोंद कतीरा का सेवन करने से फायदे से ज्यादा नुकसान (Gond Katira Side Effect) हो सकता है. इसी बारे में बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है. न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने बताया कि ऐसे कुछ लोग हैं जिन्हें गोंद कतीरे का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे तबीयत बेहतर होने के बजाय बिगड़ भी सकती है.

विज्ञापन

हैवी पीरियड क्रैंप्स

हैवी पीरियड क्रैंप्स 2 / 7

जिन लड़कियों को हैवी पीरियड क्रैंप्स होते हैं उन्हें गोंद कतीरे का सेवन करने से बचना चाहिए. पीरियड्स के दौरान और और पीरियड शुरू होने से 10 दिन पहले से गोंद कतीरा लेना बंद कर देना चाहिए. गोंद कतीरा बेहद कूलिंग होता है और पीरियड्स के फ्लो को खराब कर सकता है.

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर की दवा लेने पर

ब्लड प्रेशर की दवा लेने पर 3 / 7

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कम रहता है या जो लोग बीपी की दवाएं खा रहे हैं उन्हें गोंद कतीरा नहीं लेना चाहिए. गोंद कतीरा लेने पर ब्लड प्रेशर और ज्यादा गिर सकता है और चक्कर आ सकते हैं या एनर्जी कम हो सकती है.

IBS या ब्लोटिंग

IBS या ब्लोटिंग4 / 7

जिन लोगों को बाउल डिजीज है या ब्लोटिंग रहती है उन लोगों को गोंद कतीरा नहीं लेना चाहिए. गोंद कतीरा में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है और यह सेंसिटिव गट को इरिटेट कर सकता है.

विज्ञापन

गोंद कतीरा कैसे लिया जाता है

गोंद कतीरा कैसे लिया जाता है 5 / 7

अगर आपको यहां दी गई दिक्कतें नहीं हैं और आप गोंद कतीरा का सेवन करना चाहते हैं तो इसे रात के समय 1-2 चम्मच लें और पानी में भिगोकर रख दें. अगले दिन 1-2 चम्मच गोंद कतीरा को खाया या पानी में मिक्स करके पिया जा सकता है.

गोंद कतीरा लेने का सही समय क्या है

गोंद कतीरा लेने का सही समय क्या है 6 / 7

गोंद कतीरा को सुबह खाली पेट या फिर मिड मील में लिया जा सकता है. इसे पानी के साथ या फ्लुइड्स के साथ लेना ही बेस्ट होता है.

विज्ञापन

इस बात का रखें खास ख्याल

इस बात का रखें खास ख्याल 7 / 7

गोंद कतीरा को कभी भी किसी दवा के साथ नहीं लेना चाहिए, वर्काउट करने से पहले नहीं लेना चाहिए और हैवी मील्स के साथ लेने से भी परहेज करना चाहिए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन