Home Remedy Facemask: आजकल मार्केट में ऐसे बहुत से प्रोडक्ट्स मिलने लगे हैं, जो कि चेहरे को टैनिंग से बचाने में मदद करते हैं. लेकिन इनका रोजाना यूज करना त्वचा को एक समय पर खराब कर देता है. जिसके चलते ऐसे बहुत से लोग हैं, जो कि घर पर ही आसानी से बनने वाले मास्क का उपयोग करना पसंद करते हैं, जिससे उनकी त्वचा केमिकल वाली क्रीम, पाउडर या स्प्रे से बच सके और नेचुरल तरीके से अपनी बॉडी को टैनिंग (Body Tanning) से राहत दिला सके. अगर आप भी इन्हीं में से हैं, तो आइए जानते हैं आप कैसे आराम और आसानी से असरदार फेस मास्क बना सकते हैं और अपने आप को सन टैन से बचा सकते हैं.
यह मास्क एक पॉडकास्ट में एक्सपर्ट आमना मलिक द्वारा बताया गया है, जिसे हम आपके साथ बहुत ही आसान तरीके से साझा कर रहे हैं.
Face Tanning Mask | फेस टैनिंग मास्क
फेस मास्क के लिए जरूरी सामग्री
- चावल का आटा
- बेसन
- मुलतानी मिट्टी
- आंबा हल्दी
- मुलैठी
- सूखा दूध का पाउडर
- दही, पानी या दूध
यह भी पढ़ें- क्या खाने से बच्चे की लंबाई बढ़ती है? यहां जानिए हाइट बढ़ाने वाले फूड्स के नाम
इस तरह करें फेस मास्क का इस्तेमाल
आपके चेहरे या बॉडी पर टैनिंग हो रही है, तो आप इन चीजों को मिलाकर अपनी त्वचा या टैनिंग वाले हिस्से पर लगा सकते हैं. जिसके लिए आप 1 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच मुलतानी मिट्टी, 1 चम्मच आंबा हल्दी, 1 चम्मच मुलैठी और सूखे दूध का पाउडर लेकर अच्छे से मिक्स करें. साथ ही इसे एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर अपने बाथरूम में रख लें.
एक्सपर्ट आमना मलिक ने कहा, जब भी आप नहाएं या फेस वॉश करें, तो इस पाउडर को अपनी हथेली में लेकर इसमें हल्का सा पानी, दूध या दही मिलाकर एक मास्क बना लें और रोजाना इसका इस्तेमाल करें, जहां भी आपको टैनिंग हो रही है.
बस 4-5 मिनट बाद आप इसे अच्छे से वॉश कर लें. अगर आप इसका रोजाना इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपकी त्वचा को सुंदर (Glowing Skin) बनाएगा, साथ ही टैनिंग से बचाएगा.
यह भी पढ़ें – कान के अंदर की गंदगी कैसे निकालें? यहां जानिए किस तरह की जा सकती है कानों की सफाई
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
39 mins agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
5 days agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
6 days agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
6 days agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
8 days agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
9 days agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
13 days agoफ्रंट हैंड से लेकर बैंक हैंड तक, दशहरा पर लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
16 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines