आज के समय में हर कोई साफ और चमकदार स्किन चाहता है. इसी चाहत का फायदा उठाकर बाजार में कई तरह की फेयरनेस क्रीम और स्किन ब्राइटनिंग प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे हैं, जो कुछ ही दिनों में गोरा बनाने के बड़े-बड़े दावे करते हैं. सोशल मीडिया और विज्ञापनों में दिखने वाले ये प्रोडक्ट्स देखने में आकर्षक लगते हैं, लेकिन कई बार इनके छिपे नुकसान लोगों को बाद में पता चलते हैं. कई लोग बिना जानकारी के सस्ते या बिना प्रमाणित क्रीम इस्तेमाल करने लगते हैं, जिससे त्वचा खराब होने के साथ-साथ शरीर के अंदरूनी अंगों पर भी बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए सुंदर दिखने के लिए किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले उसके लेबल को पढ़ना जरूरी होता है, क्योंकि कई बार इनको नजरअंदाज करना लोगों को भारी पड़ जाता है.
यह भी पढ़ें: शरीर में दिख रहे ये 7 संकेत हो सकते हैं टीबी की शुरुआत, समय रहते पहचान बचा सकती है आपकी सेहत
क्यों जरूरी है ब्यूटी प्रोडक्ट का लेबल ध्यान से पढ़ना
त्वचा पर लगाई जाने वाली कोई भी क्रीम या लोशन सिर्फ ऊपर ही नहीं रहता, बल्कि त्वचा उसे धीरे-धीरे सोख लेती है. यही कारण है कि उसमें मौजूद केमिकल्स शरीर में पहुंच सकते हैं. कुछ सस्ते स्किन लाइटनिंग प्रोडक्ट्स में मर्करी (पारा) जैसे खतरनाक तत्व पाए जाते हैं, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर जहरीले साबित हो सकते हैं. इससे त्वचा पतली होना, जलन, दाने, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और यहां तक कि किडनी से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं. इसके अलावा कई प्रोडक्ट्स में तेज खुशबू और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जो एलर्जी और स्किन रिएक्शन का कारण बन सकते हैं. इसलिए हमेशा भरोसेमंद ब्रांड और डॉक्टर की सलाह से ही किसी प्रोडक्ट का चयन करें.
ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
अगर आप अपनी त्वचा के लिए सही प्रोडक्ट चुनना चाहते हैं तो इन बातों को जरूर जांच लें:
- इंग्रीडिएंट लिस्ट जरूर पढ़ें: ऐसे प्रोडक्ट से बचें जिनमें मर्करी या हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल हुआ हो.
- ऑयली स्किन के लिए: सैलिसिलिक एसिड (0.5%–2%) वाले प्रोडक्ट्स बेहतर माने जाते हैं, अगर आप इससे ज्यादा वाले इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी स्किन पर असर पड़ सकता है.
- ड्राई स्किन के लिए: अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आपको चाहिए कि आप सेरामाइड्स और मॉइस्चराइजिंग तत्वों वाले क्रीम का इस्तेमाल करें. यह त्वचा को नमी देने में मदद करते हैं.
- सेंसिटिव स्किन के लिए: हमेशा Fragrance-Free या No Fragrance लिखा हुआ प्रोडक्ट चुनें, ताकि त्वचा पर गलत असर न हो.
- एक्सपायरी डेट देखें: कभी भी एक्सपायर या बिना मैन्युफैक्चरिंग डेट वाले प्रोडक्ट न खरीदें.
- पैच टेस्ट करें: नई क्रीम को सीधे चेहरे पर लगाने से पहले हाथ पर टेस्ट जरूर करें और स्किन डॉक्टर से प्रोडक्ट्स को लेकर सलाह लेते रहे.
क्या हर्बल और नेचुरल प्रोडक्ट्स सुरक्षित होते हैं?
अक्सर लोग सोचते हैं कि हर्बल या नेचुरल लिखा हुआ प्रोडक्ट पूरी तरह सुरक्षित होता है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है. हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है और कई बार प्राकृतिक चीजें भी एलर्जी का कारण बन सकती हैं. इसलिए सिर्फ ‘हर्बल’ लिखे होने पर भरोसा न करें, बल्कि अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही प्रोडक्ट चुनें. अगर किसी क्रीम से जलन, खुजली या लालपन हो तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद कर दें और जरूरत पड़े तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें.
यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं स्वादिष्ट एग चीज सैंडविच, मिनटों में मिलेगा हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
14 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
16 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
19 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
19 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
23 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines