Face Washing Mistakes: हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा हर समय ग्लो करता रहे। उसकी स्किन पर कभी भी कोई दाग-धब्बे न आएं। इसके लिए लड़कियों से लेकर लड़कों तक हर कोई तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी कई बार उन्हें पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिल पाता है। हालांकि स्किन से जुड़ी आपकी छोटी-बड़ी गलतियां चेहरे का नूर हमेशा-हमेशा के लिए छीन भी सकती हैं। इसके अलावा चेहरा धोते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो इससे आपका चेहरा खराब भी हो सकता है। चलिए जानते हैं पानी से चेहरा धोते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें- हाइट के अनुसार होगा वजन तो शरीर को मिलेंगे अनगिनत फायदे! जानें क्या आप हैं फिट
हाथ करें साफ
चेहरा धोने से पहले अपने हाथों को साफ पानी से अच्छे धोना चाहिए। गंदे हाथों से चेहरा धोते हैं, तो इससे चेहरे को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आपके हाथ पर किसी भी तरह का केमिकल या इंक लगी है, तो सबसे पहले अपना हाथ धोएं और फिर अपने चेहरे को धोएं। नहीं तो इससे चेहरे पर इंफेक्शन हो सकता है।
साबुन
चेहरे को कभी भी साबुन से नहीं धोना चाहिए। दरअसल, साबुन में कठोर रसायन होते हैं, जिससे स्किन रूखी हो सकती है। इसके अलावा साबुन में डिटर्जेंट की भी हाई मात्रा होती है, जिससे त्वचा बेजान व खराब हो सकती है। इसलिए फेस को हमेशा फेसवॉश से धोना चाहिए। अगर फेस वॉश खत्म हो गया है, तो ऐसे में आप बेसन से भी चेहरे को साफ कर सकते हैं।
गुनगुना पानी
चेहरे को हमेशा गुनगुने पानी से धोना चाहिए। अगर आप ज्यादा गर्म या ज्यादा ठंडे पानी से फेस को वॉश करते हैं, तो इससे स्किन ड्राई हो सकती है। वहीं जिन लोगों की सेंसिटिव स्किन होती है, उन्हें गलती से भी फेस को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे उनका चेहरा खराब हो सकता है। इसके अलावा दिन में केवल चार से पांच बार ही चेहरा साफ करना चाहिए। बार-बार फेस को धोने से भी चेहरे की रंगत कम होने लगती है।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में ठंडा पानी पीने से सेहत को 3 बड़े नुकसान, ये विकल्प है बेस्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
3 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
12 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
12 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
13 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
13 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
15 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
15 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines