Ankho Ke Chlorine Wala Pani Ke Nuksan: गर्मियों में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर स्विमिंग पूल का रुख करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पूल का पानी आंखों के लिए कितना सेफ होता है? कई लोगों को स्विमिंग के बाद आंखों में लालपन, जलन, खुजली या सूखापन महसूस होता है. इसको लेकर डॉक्टर पुरेंद्र भसीन (जो रतन ज्योति नेत्रालय सर्जन, संस्थापक और निदेशक हैं) का कहना है कि आंखों में परेशानी होने की वजह सिर्फ पानी नहीं है, बल्कि इसमें मौजूद केमिकल्स, बैक्टीरिया और गंदगी भी है.
इसे भी पढ़ें- सुबह-सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से क्या फायदा होता है?
स्विमिंग पूल में क्लोरीन का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?
स्विमिंग पूल के पानी को साफ रखने के लिए क्लोरीन का इस्तेमाल किया जाता है. क्लोरीन बैक्टीरिया और कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करता है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा आंखों की परत यानी टियर फिल्म को नुकसान पहुंचाती है. इससे आंखों में जलन, लालपन और चुभन महसूस हो सकती है. हालांकि, सही मात्रा में इस्तेमाल की गई क्लोरीन वाला साफ आंखों के लिए सेफ हो सकता है.
आंखों के लिए कब बन सकता है खतरा?
अगर पूल की साफ-सफाई ठीक न हो तो आंखों में संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है. गंदे पानी में बैक्टीरिया, वायरस या फंगस मौजूद हो सकते हैं जो आंखों में इंफेक्शन, एलर्जी या कंजंक्टिवाइटिस जैसी समस्याओं का कारण बन सकते हैं. जिन लोगों की आंखें संवेदनशील होती हैं या जो कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं, उन्हें ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है.
स्विमिंग करते वक्त कैसे रखें आंखों का ख्याल?
स्विमिंग करते समय स्विमिंग गॉगल्स पहनना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. गॉगल्स आंखों को क्लोरीन और गंदे पानी से बचाते हैं. साथ ही, स्विमिंग के बाद आंखों को साफ पानी से धोना भी जरूरी माना जाता है, ताकि केमिकल्स या गंदगी हट
सके.
आंखों में लक्षण दिखाई दें तो?
अगर स्विमिंग के बाद आंखों में लगातार जलन, धुंधला दिखना, दर्द, ज्यादा लालपन या सूजन महसूस हो तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आपको आंखों के डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि समय पर इलाज करना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- गले में दर्द रहता है? इन घरेलू नुस्खे से घर पर ऐसे करें ठीक
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर पत्नी को खिलाएं खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
38 mins agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
3 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
8 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
10 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines