गले में दर्द रहता है? इन घरेलू नुस्खे से घर पर ऐसे करें ठीक

Gale Mein Dard Ka Ilaj: गर्मी में अक्सर लोगों को कई तरह की परेशानियां होने लगती है. गला खराब होने के साथ-साथ सांस लेने में दिक्कत और आवाज बदलने लगती है. ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है.

Sore Throat
1 / 7
कैसे दूर होगा गले का दर्द? Image Credit- News24

Throat Infection: कई बार गर्मी की वजह से गला भी खराब हो जाता है. खराश, जलन और खुजली जैसी समस्याएं होना शुरू हो जाती हैं. ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कई बार ठंडा-गर्म होने की वजह से गला खराब होने लगता है. ज्यादा बोलने, वायरल इंफेक्शन या धूल-मिट्टी की वजह से भी गला खराब हो सकता है. गले में दर्द होने पर खाना निगलने में तकलीफ, सूखी खांसी और भारीपन महसूस होने लगता है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू नुस्खे राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.  

विज्ञापन

नमक वाले गुनगुने पानी से गरारे करें

नमक वाले गुनगुने पानी से गरारे करें 2 / 7

गले में दर्द और सूजन कम करने के लिए गरारे करना सही रहेगा.  इसके लिए गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर गरारे करें. यह बैक्टीरिया को कम करने और गले को आराम देने में मदद करता है. आप दिन में 3 बार गरारे कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें- धूप के कारण रूखे हो गए हैं बाल तो लगाकर देख लीजिए दही का हेयर मास्क, घर में ही दिखेगा सैलून जैसा असर

विज्ञापन

शहद और अदरक का सेवन करें

शहद और अदरक का सेवन करें3 / 7

गले के दर्द से आराम पाने के लिए शहद और अदरक का सेवन कर सकते हैं. इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, यह आवाज को भी नर्म करने का काम करता है. गले को नमी देकर जलन कम करता है. आप 1 चम्मच शहद के साथ आधा इंच अदरक का टुकड़ा खा सकते हैं.

हल्दी वाला दूध पिएं

हल्दी वाला दूध पिएं4 / 7

गले के इंफेक्शन से आराम पाने के लिए हल्दी वाला दूध बहुत ही अच्छा माना जाता है. रात में सोने से पहले गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से गले को आराम मिलता है और सूजन कम हो सकती है.

विज्ञापन

तुलसी और काली मिर्च की चाय

तुलसी और काली मिर्च की चाय 5 / 7

अगर आपको चाय पसंद है तो तुलसी और काली मिर्च की चाय डाइट में शामिल करें. पानी में 5 तुलसी की पत्तियां और 3 काली मिर्च उबालकर चाय की तरह पिएं. इससे गले की जलन और दर्द में राहत मिल सकती है.

गर्म पानी पिएं

गर्म पानी पिएं 6 / 7

गले में दर्द होने पर शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. ठंडी चीजों से दूरी बनाएं और गुनगुना पानी पिएं. इससे गले की सूखापन कम होता है और आराम मिलता है.

विज्ञापन

भाप लेना जरूरी

भाप लेना जरूरी7 / 7

अगर गले में दर्द के साथ नाक बंद या बलगम की समस्या हो रही है तो भाप लेना मददगार हो सकता है. गर्म पानी की भाप लेने से गले और सांस की नली को राहत मिलती है. इसे भी पढ़ें- सुबह-सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से क्या फायदा होता है? अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन