Eyecare Tips: जब हम ओवरऑल हेल्थ की बात करते हैं, तो उसमें आंखें भी आ जाती हैं। आंखें हमारे चेहरे के साथ-साथ जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं, इसमें कोई समस्या हो जाए, तो बचाव मुश्किल हो जाता है। आजकल फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज का इस्तेमाल इतना ज्यादा होने लगा है कि कम उम्र में ही लोगों को चश्मा पहनना पड़ रहा है। यही नहीं, छोटे बच्चों को भी छोटी क्लास में ही पढ़ाई करने के लिए चश्मा पहनना पड़ता है। डॉक्टर उपासना ने एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताया है, जिसकी मदद से छोटे और बड़े, हर किसी की आंखों की रोशनी तेज हो सकती है। आइए जानते हैं इस रेमेडी के बारे में।
क्या कहती हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर उपासना वोहरा आयुर्वेदिक स्पेशलिस्ट हैं। वे दिल्ली के स्लम एरियाज में लोगों के साथ अपने आसान और किफायती घरेलू नुस्खों को शेयर करती हैं, ताकि हर कोई रोगमुक्त रह सके। उनके उपाय लोगों को असरदार लगते हैं। उन्होंने अपने एक वीडियो में लोगों को बताया है कि कैसे वे घर में इस आसान तरीके से आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
क्या है डॉक्टर का यह नुस्खा?
डॉक्टर उपासना ने बताया कि हमें एक मिश्रण तैयार करना है, जिसमें आपको 100 ग्राम सौंफ के बीज लेने होंगे, 50 ग्राम धागे वाली मिश्री लेनी होगी और 50 ग्राम बादाम लेने होंगे। इन सभी को पीसकर एक पाउडर बना लें। सुबह के समय आपको 1 गिलास शुद्ध गाय का दूध लेना होगा, उसमें 1 चम्मच यह पाउडर मिलाएं और 1 चम्मच शुद्ध देसी घी मिलाकर रोजाना पिएं। डॉक्टर कहती हैं कि इसे लगातार पीने से कुछ ही दिनों में आपको अपनी आंखों की रोशनी में असर दिखने लगेगा। वे कहती हैं कि स्कूल जाने वाले बच्चे भी इसे खा सकते हैं, उनके लिए भी फायदेमंद साबित होगा। इस मिक्सचर वाले दूध को पीने से स्ट्रेस भी कम होता है।
और क्या करें?
- आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए काली मिर्च का सेवन करें।
- आंवला खाने से भी आंखों की रोशनी बढ़ती है।
- अलसी के बीजों का सेवन करने से भी आईसाइट इंप्रूव होती है।
- गाजर का जूस पीने से भी आंखों की रोशनी बढ़ती है।
- फोन का स्क्रीनटाइम कम करें।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
5 mins agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
18 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
21 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines