आंखों की रोशनी तेज करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, डॉक्टर ने बताया तरीका

Eyecare Tips: आंखों की रोशनी में कमजोरी होना इन दिनों एक सामान्य समस्या हो गई है। इसके पीछे कारण आपकी लाइफस्टाइल हो सकती है या ज्यादा फोन का इस्तेमाल करना हो सकता है। इस सिंपल होम रेमेडी से आप कुछ ही दिनों में अपनी आईसाइट को इंप्रूव कर सकते हैं।

Eyesight Home Remedies

Eyesight Home Remedies

Eyecare Tips: जब हम ओवरऑल हेल्थ की बात करते हैं, तो उसमें आंखें भी आ जाती हैं। आंखें हमारे चेहरे के साथ-साथ जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं, इसमें कोई समस्या हो जाए, तो बचाव मुश्किल हो जाता है। आजकल फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज का इस्तेमाल इतना ज्यादा होने लगा है कि कम उम्र में ही लोगों को चश्मा पहनना पड़ रहा है। यही नहीं, छोटे बच्चों को भी छोटी क्लास में ही पढ़ाई करने के लिए चश्मा पहनना पड़ता है। डॉक्टर उपासना ने एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताया है, जिसकी मदद से छोटे और बड़े, हर किसी की आंखों की रोशनी तेज हो सकती है। आइए जानते हैं इस रेमेडी के बारे में।

विज्ञापन

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर उपासना वोहरा आयुर्वेदिक स्पेशलिस्ट हैं। वे दिल्ली के स्लम एरियाज में लोगों के साथ अपने आसान और किफायती घरेलू नुस्खों को शेयर करती हैं, ताकि हर कोई रोगमुक्त रह सके। उनके उपाय लोगों को असरदार लगते हैं। उन्होंने अपने एक वीडियो में लोगों को बताया है कि कैसे वे घर में इस आसान तरीके से आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है डॉक्टर का यह नुस्खा?

डॉक्टर उपासना ने बताया कि हमें एक मिश्रण तैयार करना है, जिसमें आपको 100 ग्राम सौंफ के बीज लेने होंगे, 50 ग्राम धागे वाली मिश्री लेनी होगी और 50 ग्राम बादाम लेने होंगे। इन सभी को पीसकर एक पाउडर बना लें। सुबह के समय आपको 1 गिलास शुद्ध गाय का दूध लेना होगा, उसमें 1 चम्मच यह पाउडर मिलाएं और 1 चम्मच शुद्ध देसी घी मिलाकर रोजाना पिएं। डॉक्टर कहती हैं कि इसे लगातार पीने से कुछ ही दिनों में आपको अपनी आंखों की रोशनी में असर दिखने लगेगा। वे कहती हैं कि स्कूल जाने वाले बच्चे भी इसे खा सकते हैं, उनके लिए भी फायदेमंद साबित होगा। इस मिक्सचर वाले दूध को पीने से स्ट्रेस भी कम होता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Upasana Vohra (@doctorupasanavohra)

और क्या करें?

  1. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए काली मिर्च का सेवन करें।
  2. आंवला खाने से भी आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  3. अलसी के बीजों का सेवन करने से भी आईसाइट इंप्रूव होती है।
  4. गाजर का जूस पीने से भी आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  5. फोन का स्क्रीनटाइम कम करें।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ