Eye Care Tips: डार्क सर्कल होना एक आम समस्या है, जो कि आजकल लड़के और लड़कियों दोनों में पाई जा रही है। इसमें हमारी आंखों के नीचे काले धब्बे बन जाते हैं, जिससे चेहरे की खूबसूरती पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। डार्क सर्कल होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें शरीर के अंदर न्यूट्रिशन की कमी, नींद पूरी न करना और लाइफस्टाइल की अन्य खराब आदतें शामिल हैं। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं और कैसे इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
आंखों के नीचे वाली त्वचा का रंग काला या डार्क होने पर डॉक्टर राहिल चौधरी, जो एक आई स्पेशलिस्ट हैं, बताते हैं कि यह परेशानी होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे ज्यादा स्क्रीन टाइम, नींद पूरी न करना, लम्बे समय तक कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करना, स्ट्रेस लेना, और डाइट में पर्याप्त न्यूट्रिशन न मिलना।
ये 7 टिप्स से दूर करें Dark Circles
1. पर्याप्त नींद लें
काले धब्बे होने की एक मुख्य वजह नींद की कमी हो सकती है। इसलिए हर रात 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेने का प्रयास करें। इससे स्किन सेल्स की रिपेयरिंग होती है और आंखों के नीचे की सूजन और काले धब्बे कम होते हैं।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
2. ठंडी सिकाई करें
डार्क सर्कल के लिए कोल्ड प्रेसिंग यानी ठंडी सिकाई करने से फायदा मिलता है। इससे खून का संचार स्किन में बेहतर तरीके से होता है और सूजन कम होती है। इसके लिए आप ठंडे चम्मच, गुलाब जल या खीरे के टुकड़ों की मालिश कर सकते हैं।
3. हाइड्रेशन
अगर हमारे शरीर में हाइड्रेशन की कमी रहती है, तो इससे भी आंखों के नीचे काले धब्बे पड़ते हैं। पानी की कमी से त्वचा ड्राई हो सकती है, जिससे डार्क सर्कल्स अधिक नजर आते हैं। इसलिए दिन भर में पर्याप्त पानी पिएं ताकि त्वचा हाइड्रेटेड रह सके।
4. सनस्क्रीन का यूज करें
आंखों के नीचे डार्क सर्कल बनने का एक कारण धूप की किरणें भी हैं, इसलिए आपको चेहरे पर सनस्क्रीन का यूज रोजाना करना चाहिए। दरअसल, स्किन एक्सपर्ट भी कहते हैं कि सनस्क्रीन ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है, जो सर्दी या गर्मी, किसी भी मौसम की धूप से हमारी स्किन को प्रोटेक्ट करता है।
5. आई क्रीम्स
कुछ लोगों की स्किन सर्दियों के समय में अधिक ड्राई होने लगती है, ऐसे में आंखों के नीचे स्किन का रंग काला हो सकता है और सूखने भी लगती है। रूखी त्वचा का रंग भी खराब होने लगता है। ऐसे में आप किसी डर्मेट की सलाह लेकर कोई अच्छी आई क्रीम का यूज कर सकते हैं।
6. विटामिन-C और E से भरपूर डाइट का सेवन करें
हमारे शरीर के हर अंग को हेल्दी रखने के लिए हमें अच्छी डाइट का सेवन करना चाहिए। आंखों की समस्या को कम करने के लिए हमें विटामिन-सी और ई युक्त फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप संतरा, अमरूद, टमाटर और एवोकाडो जैसे फूड्स का सेवन करें, जो त्वचा की गुणवत्ता को सुधारते हैं।
7. कैफीन का सेवन कम करें
दरअसल, कैफीन युक्त ड्रिंक्स ज्यादा पीने से नींद कम आती है, जिससे हम सही से सो नहीं पाते हैं। ऐसे में आंखों के नीचे की ब्लड वेस्लस सिकुड़ती हैं, जिससे सूजन और काले धब्बे हो सकते हैं। इसलिए, कॉफी या चाय कम पिएं।
ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर पत्नी को खिलाएं खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
3 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
6 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
10 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
13 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines