हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Height Tips: अब नहीं होना पड़ेगा छोटी हाइट से शर्मिंदा, अपनाएं ये देसी नुस्खा

---विज्ञापन---

Height Tips: आजकल के बच्चे किसी से कम नहीं होना चाहते हैं। कई बच्चे अपनी छोटी हाइट को लेकर चिंतित रहते हैं, सिर्फ बच्चे ही नहीं, माता‑पिता भी इस बात को लेकर सोच‑विचार करते हैं और मार्केट में मिलने वाले लंबाई बढ़ाने वाले सप्लीमेंट्स का सहारा लेने लगते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं और चाहते हैं कि आपकी हाइट बढ़ जाए, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज विशेषज्ञ कैलाश से जानेंगे कि आप कैसे अपने बच्चे की हाइट को आराम से किसी केमिकल पाउडर के सहारे बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही कुछ ही दिनों में वे हेल्दी और लंबे हो सकते हैं।

पाउडर बनाने की सामग्री

  • मखाना — 100 ग्राम
  • बादाम — 100 ग्राम
  • सफेद तिल — 100 ग्राम

पाउडर बनाने की विधि

एक्सपर्ट कैलाश के अनुसार, इस पाउडर को बनाने के लिए आपको बस कुछ ही चीजों की जरूरत होगी, साथ ही यह काफी जल्दी और कम समय में बन जाएगा। सबसे पहले आप एक पैन लें और पैन को गर्म होने के लिए रख दें। इसके बाद आप पैन में सफेद तिल को हल्का रोस्ट करें, फिर इसमें बादाम और मखाना डालें। अब इनको अच्छे से रोस्ट कर लें, जब तक ये चीजें हल्के लाल न हो जाएं। रोस्ट करने के बाद इनको ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा जैसे ही हो जाए, आप इन्हें मिक्सी ग्राइंडर में डालें और इसका पाउडर बना लें।

ये भी पढ़ें-Food Mistakes To Avoid: फ्रिज में खाना रखने की आदत पड़ सकती है जानलेवा! देखें एक्सपर्ट की चेतावनी

---विज्ञापन---

इस तरह करें पाउडर का सेवन

विशेषज्ञ के अनुसार, इस पाउडर को रोजाना रात में सोने से पहले एक ग्लास दूध में आधा चम्मच मिलाकर बच्चे को दे सकते हैं। आप यह पाउडर एक साथ बना कर एयर-टाइट कंटेनर में रख सकते हैं और जब खत्म हो जाए तो फिर से बना सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by 🅺🅰🅸🅻🅰🆂🅷 🅱🅸🆂🅷🅽🅾🅸 (@kailashayogastudiorishikesh)

---विज्ञापन---

पाउडर के फायदे

विशेषज्ञ कैलाश के मुताबिक, यह पाउडर आपके बच्चे को स्ट्रॉन्ग, एनर्जेटिक और बच्चों के दिमाग को तेज बनाने में काफी मददगार हो सकता है।

ये भी पढ़ें- DIY Jewelry Cleaning Tips: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी हो गई काली? ये 2 ट्रिक से चमकाएं मिनटों में

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola