DIY Jewelry Cleaning Tips: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी हो गई काली? ये 2 ट्रिक से चमकाएं मिनटों में

DIY Jewelry Cleaning Tips: आज के समय में ऐसी बहुत सी लड़कियां हैं, जिनको ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनने का काफी शौक होता है। लेकिन कई बार पसीने से यह ज्वेलरी काली पड़ जाती है और इसे साफ करना भी काफी मुश्किल हो जाता है।अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कुछ टिप्स जिन्हें आप अपना सकती हैं।

DIY Jewelry Cleaning Tips: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी हो गई काली? ये 2 ट्रिक से चमकाएं मिनटों में

DIY Jewelry Cleaning Tips: आजकल ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनना एक ट्रेंड बन गया है। लड़कियां और महिलाएं इसे ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी बेहद पसंद करती हैं। ये गहने न सिर्फ खूबसूरत दिखते हैं बल्कि हल्के और बजट-फ्रेंडली भी होते हैं। लेकिन पसीने, नमी और धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से यह ज्वेलरी धीरे-धीरे काली या धुंधली पड़ने लगती है, जिससे इनकी चमक कम हो जाती है। अगर आपकी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी भी काली पड़ गई है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से 2 ऐसे आसान तरीके जो आपकी मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन

बेकिंग सोडा से साफ करें

ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पर पसीने या गंदगी लगने से वह काली पड़ जाती है। बेकिंग सोडा इसके लिए एक शानदार घरेलू उपाय है। एक्सपर्ट के अनुसार आप सबसे पहले गरम पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालें और अच्छे से मिला लें। फिर थोड़ी देर के लिए ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को बेकिंग सोडा वाले पानी में छोड़ दें। इसके बाद ज्वेलरी को निकाल के आप इसको सुखा सकते हैं। बस इस तरह से आपकी ज्वेलरी फिर से चमकदार दिखने लगेगी।

विज्ञापन

डिश वाशिंग लिक्विड से साफ करें

डिश वाशिंग लिक्विड में ऐसे तत्व होते हैं जो ज्वेलरी की गंदगी और तेल को अच्छे से साफ कर देते हैं। आप थोड़े गर्म पानी में एक-दो बूंद डिश वाशिंग लिक्विड, बेकिंग सोड़ा को मिलाएं और उसमें ज्वेलरी को 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। फिर नरम ब्रश या कपड़े से हल्के हाथों से साफ करें और पानी से धोकर सुखा लें। यह तरीका भी बहुत ही मददगार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ