शाम की चाय में हर व्यक्ति का मन करता है कि कुछ ऐसा खाने को मिल जाए, जिस्का स्वाद एकदम बढ़िया हो और सामान्य समोसा, ब्रेड पकोड़ा आदि से अलग हो. अगर बारिश का मौसम हो जाए, तो ये क्रेविंग और बढ़ जाती है, ऐसे में इस क्रेंविंग को कम करने के लिए हम आपको ऐसी डिश के बारे में बताएंगे, जिसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा. इसका नाम है कटलेट, हम किसी आन कटलेट की बात नहीं कर रहे, बल्कि घर में बचे हुए चावल से बनने वाली क्रिस्पी कटलेट की बात कर रहे हैं, जिसका स्वाद बारिश के दौरान शाम के समय एक अलग ही अनुभव देता है. इससे न सिर्फ आपकी क्रेविंग भी दूर होगी, बल्कि घर में रखे चावल को खराब होने से भी बचेंगे. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं ये के रेसिपी.
यह भी पढ़ें: बारिश में मच्छर और मक्खियों से हो गए हैं परेशान? इन आसान Tips से घर को रखें कीड़ों से दूर
चावल से कैसे तैयार होगा कटलेट?
- इस डिश को बनाने के लिए आपको चाहिए;
- पके हुए बचे हुए चावल 3 कप
- बेसन आधा कप
- लाल मिर्च पाउडर 2 चम्मच
- हल्दी पाउडर आधा चम्मच
- जीरा 1 चम्मच
- दरदरा पिसा हुआ धनिया आधा चम्मच
- आमचूर पाउडर 1 चम्मच
- करी पत्ता 5 से 6 पत्ते
- बारीक कटा हरा धनिया आधा कप
- हींग एक चुटकी
- नमक स्वादानुसार
- पानी और तेल जरूरत के अनुसार
कैसे बनाएं ये स्वादिष्ट कुरकुरी कटलेट
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बचे हुए चावल लें और उन्हें हल्का मैश कर लें, ताकि मिश्रण आसानी से तैयार हो सके.
- अब इसमें बेसन, लाल मिर्च, हल्दी, जीरा, धनिया, आमचूर पाउडर, हींग, करी पत्ता, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब उसमें जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर इस मिश्रण को आटे की तरह गूंथ लें, ताकि कटलेट आसानी से बन सकें.
- तैयार मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें हल्का दबाकर कटलेट का आकार दें.
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें और कटलेट को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.
- तैयार चावल कटलेट को गर्मागर्म हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें और शाम की चाय का स्वाद बढ़ाएं.
यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए फेस शेविंग कितनी सुरक्षित है? जानिए स्किन पर इसका क्या असर पड़ता है
संबंधित खबरें
कभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
4 mins agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
50 mins agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
2 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
4 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
4 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
4 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
7 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
22 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
22 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines