Jhuriyaan Kam Kaise Kare: स्किन पर झुर्रियां आना बढ़ती उम्र की एक बड़ी निशानी है, जो दिखने में अच्छी नहीं लगती. लोगों को लगता है कि उम्र बढ़ने की वजह से स्किन खराब हो रही है, लेकिन ऐसा नहीं है. साइंस कहता है कि 60 की उम्र के बाद त्वचा बस बदलती है, यानी कि कोलेजन कम होने लगता है. इसी कारण स्किन पहले से ज्यादा पतली और थोड़ी ढीली लगने लगती है. इस तरह की स्थिति को रोकने के लिए और अपनी त्वचा को दोबारा जवान बनाने के लिए कई लोग महंगे एंटी एजिंग क्रीम (Anti Aging Cream) की तरफ बढ़ते हैं, ताकि त्वचा पहले की तरह हो जाए और झुर्रियां भी कम हो जाएं. लेकिन इसका नतीजा अच्छा नहीं निकलता. ऐसे में कुछ घरेलू तरीके इस समस्या को ठीक कर सकते हैं, जो ना सिर्फ मन को हल्का करेगा साथ ही जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगा.
यह भी पढ़ें:क्या एक सफेद बाल तोड़ने से सभी बाल सफेद हो जाते हैं? जानिए स्वास्थ्य से जुड़े मिथकों की सच्चाई
उम्र बढ़ने के साथ क्यों आने लगती है झुर्रियां?
दरअसल, यह उम्र का एक पड़ाव है, जिसमें शरीर में कम कोलेजन बनता है. कम कोलेजन (Collagen) की वजह से त्वचा की नमी जल्दी उड़ने लगती है और उसमें लचीलापन भी घटने लगता है. अगर आप समझते हैं कि यह किसी तरह की बीमारी की वजह से हो रहा है, तो ऐसा नहीं है. क्योंकि यह एक नेचुरल प्रोसेस है, जीवन का. हालांकि, सही देखभाल और नेचुरल तरीके से स्किन काफी हद तक स्वस्थ और सॉफ्ट जरूर दिख सकती है.
कैसे घरेलू तरीके से ठीक करें झुर्रियां?
कलोजन केयर करने का सबसे आसान और सरल तरीका ये है कि:
- आप सबसे पहले रात में सोने से पहले अपने चेहरे को हल्के क्लींजर या सिर्फ गुनगुने पानी से साफ करें.
- चेहरा साफ करने के बाद हथेली में थोड़ा सा प्योर एलोवेरा जेल लें और उसमें 3-4 बूंद मीठा बादाम, जोजोबा या गुलाब का ऑयल मिलाएं.
- इसके बाद इस मिश्रण को हल्के से गीली स्किन पर ऊपर की तरफ से लगाएं.
- मिश्रण लगाते वक्त गीली स्किन को हल्के हाथों से दबाव भी बनाते रहें. इस सिंपल तरीके से नमी त्वचा में बंद हो जाती है और उसकी प्रोटेक्टिव लेयर भी मजबूत बनती है.
- 2-3 मिनट की हल्की मालिश से ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे स्किन को न्यूट्रिशन मिलता है और कोलेजन बनाने वाली सेल्स एक्टिव रहती हैं.
इस बात का भी रखें खास ध्यान
अगर आपकी उम्र बढ़ रही है, तो आपको चाहिए कि आप खुरदरे स्क्रब से दूरी बनाएं. क्योंकि इस तरह के स्क्रब स्किन पर बारीक घाव बना देते हैं. इसके अलावा अगर आप कई तरह के DIY इस्तेमाल करते हैं, तो इन्हें भी रोकना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: बिना दवा ऐसे करें शुगर कंट्रोल! Apollo के डॉक्टर ने बताए 5 आसान Lifestyle टिप्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 hr agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 hr agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
2 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
5 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
19 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
23 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines