SPINACH can give a man boost in the bedroom: बचपन में Popeye कार्टून सभी ने देखा होगा, इस कार्टून में मुख्य चरित्र पोपी द सेलर पेशे से नाविक होता है और उसे पालक खाना अच्छा लगता है। खास बात ये है कि पालक खाकर उसे अद्भुत शक्ति मिल जाती है और फिर वह कई तरह के एडवेंचर करता है और अपने दुश्मनों को मजा चखाता है। हाल ही में एक रिसर्च हुई है जिसमें पालक को मर्दाता ताकत का भंडार बताया है।
रिसर्च में कहा गया है कि पालक, हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से पुरुषों में नपुंसकता कम होती है और शारीरिक क्षमता बढ़ती है। इस रिसर्च में पुरुषों को अपने खाने में एंटीऑक्सीडेंट डाइट बढ़ाने की सलाह दी गई है। बता दें टमाटर, क्रैनबेरी, अलग-अलग ड्राई फ्रूट एंटीऑक्सीडेंट डाइट में आते हैं।
ये भी पढ़ें: आंखें बताएंगी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी है या नहीं! जानें कैसे
रिसर्च में 3184 पुरुषों को किया गया शामिल
ये पूरी रिसर्च चीन की Shantou University में हुई है। इस रिसर्च में अमेरिका के कुल 3184 पुरुषों को शामिल किया गया था। इन पुरुषों के खानपान और शारीरिक जांच के बाद रिपोर्ट में हैरान कर देने वाले तथ्य सामने आए हैं। डॉक्टरों के अनुसार टेस्ट में शमिल 27 फीसदी पुरुषों में नपुंसकता के लक्षण मिले हैं। इसके अलावा 40 साल या इससे अधिक उम्र के पुरुषों ने सेक्स लाइफ में असंतोष होने की बात मानी है, उनका कहना था कि वह बेड पर कमजोर पड़ जाते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट डाइट देने पर देखे गए बदलाव
डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जब रिसर्च में शामिल पुरुषों को खाने में पालक दी गई तो उनकी शारीरिक क्षमता में उन लोगों के मुकाबले सुधार देखा गया जिन्हें पालक नहीं दी गई थी। दरअसल, शोधकर्ताओं का मानना है कि पालक या अन्य खाने की चीजों में मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट पुरुष शरीर (लिंग) में रक्त संचार और नसों में होने वाली क्षति को कम करते हैं, जिससे पुरुषों के यौन जीवन में सुधार देखा गया।
नपुंसकता को रोकने और कम करने में भूमिका
रिसर्च करने वाले Dr Zhuangcheng Huang ने कहा कि जांच के बाद ये नतीजे निकले कि एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा मानव शरीर में नपुंसकता को कम करने में मददगार है। उनका कहना था कि एंटीऑक्सीडेंट पोषक तत्वों से भरपूर आहार है जो नपुंसकता (erectile dysfunction) को रोकने और कम करने दोनों में भूमिका निभा सकता है।
ये भी पढ़ें: हार्ट अटैक आने पर 86 साल की महिला पहुंची अस्पताल, कमरे के लिए 25 घंटे किया इंतजार; फिर भी नहीं मिला…
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 hr agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
3 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
4 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
8 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
22 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines