1 किलो अरहर की दाल में कितना पानी डालें? शेफ ने बताया कितनी सीटी में बनेगी परफेक्ट दाल

Arhar Dal Recipe: कई लोगों को लगता है कि दाल बनाना बहुत ही आसान काम है, लेकिन सच यह है कि परफेक्ट दाल बनाना एक कला है. ऐसे में जानना जरूरी है कि दाल को सही तरीके से कैसे पकाया जाए और इसमें कितनी मात्रा में पानी डालना चाहिए.

1000 Gram Arhar Ki Dal Kaise Banaye

1 किलो दाल में कितना पानी डालना चाहिए?

विज्ञापन

1000 Gram Arhar Ki Dal Kaise Banaye: सर्दियों में ज्यादातर लोग दाल खाना पसंद करते हैं, इसलिए हर दूसरे दिन घर में दाल बनती है. इस मौसम में अरहर की दाल ज्यादा अच्छी लगती है. यह दाल स्वाद में हल्की, पचने में आसान और सेहत के लिए फायदेमंद ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है. हालांकि, कई लोगों को लगता है कि दाल बनाना बेहद आसान काम है, लेकिन असल में परफेक्ट दाल बनाना इतना भी आसान नहीं होता. बहुत सारे लोगों को अगर ढेर सारी दाल बनाने के लिए कह दिया जाए तो शायद ही कोई परफेक्ट दाल बना पाए.खासतौर पर अरहर की दाल पकाते समय पानी की मात्रा और कुकर की सीटी का सही हिसाब रखा जरूरी होता है. ऐसे में अगर आप 1 किलो अरहर की दाल बना रहे हैं और आपको नहीं मालूम की इसमें कितना पानी डाला जाए तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपके साथ अरहर की दाल की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 5 मिनट में लहसुन कैसे छीलें? यहां जानिए 5 गजब के ट्रिक्स, चुटकियों में काम हो जाएगा आसान

विज्ञापन

1 किलो दाल में कितना पानी डालना चाहिए?

अरहर की परफेक्ट दाल बनाने के लिए आपको हमेशा पानी की सही मात्रा रखनी है. इसको लेकर शेफ अजय चोपड़ा का कहना है कि 1 किलो अरहर की दाल के लिए 4 से 5 लीटर पानी डालना सबसे सही माना जाता है. हालांकि, पानी की मात्रा इस बात पर निर्भर करती है कि आपको दाल का टेक्सचर किस तरह का चाहिए.

अरहर की दाल कैसे बनती है?

सामग्री

  • अरहर की दाल- 1 किलो
  • हल्दी- 1 चम्मच
  • पानी- 5 लीटर
  • नमक- स्वादानुसार
  • हींग- आधा छोटा चम्मच
  • घी- 5 चम्मच
  • जीरा- 2 चम्मच
  • लहसुन- 12 कलियां
  • प्याज- 1
  • लाल मिर्च- 3
  • हरी मिर्च- 4
  • धनिया पाउडर- 2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच

कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर अरहर की दाल को 3 बार अच्छी तरह से धो लें और फिर 30 मिनट के लिए भिगोकर रखें.
  • ऐसा करने से दाल जल्दी और अच्छी तरह से गल जाएगी. अब कुकर में दाल और लगभग 4–5 लीटर पानी डालें. साथ ही, इसमें हल्दी, नमक और हींग भी डाल दें.
  • अब ढक्कन बंद करके मीडियम आंच पर 6 सीटी लगाएं. गैस बंद करके प्रेशर निकालें और ढक्कन खोलकर दाल को मथनी या कलछी से हल्का-सा मसल लें ताकि दाल एकदम स्मूद हो जाए.
  • अब इसमें तड़का लगाएं, जिसके लिए गैस पर एक कड़ाही रखें. फिर घी या तेल डालकर पकने दें. जब अच्छी तरह से पक जाए तो जीरा, लहसुन, प्याज और लाल मिर्च डालकर चटकने दें.
  • इसके बाद सारे मसाले धनिया और लाल मिर्च पाउडर भी डाल दें. बस आपकी परफेक्ट अरहर की दाल बनकर तैयार है. दाल ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोड़ा और गर्म पानी मिला सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- लॉयल्टी चेक करने का अजीबोगरीब ट्रेंड, हाथों पर चाय गिराकर हो रहा रिलेशनशिप टेस्ट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ