लॉयल्टी चेक करने का अजीबोगरीब ट्रेंड, हाथों पर चाय गिराकर हो रहा रिलेशनशिप टेस्ट

Viral Tea Loyalty Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों नया ट्रेंड वायरल हो रहा है. इस ट्रेंड में दो लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर और हाथों पर चाय गिराकर पार्टनर की लॉयल्टी टेस्ट कर रहे हैं. इसे कपल्स धड़ल्ले से इसे फॉलो कर रहे हैं. 

Viral Tea Loyalty Check In Hindi

हाथ पर चाय गिरा कर लॉयल्टी चेक करने का ट्रेंड. Image Credit-News24

Viral Tea Loyalty Check In Hindi: प्यार और इश्क में सब जायज है… यह तो हमने सिर्फ सुना था, लेकिन आज इसे बखूबी सोशल मीडिया पर होते हुए देख भी रहे हैं. आजकल एक नया और अजीबोगरीब ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अपने पार्टनर की वफादारी यानी लॉयल्टी चेक करने के लिए हाथों पर गरम चाय गिरा रहे हैं. आपने कभी ऐसा सोचा था कि कोई ऐसा ट्रेंड भी सोशल मीडिया पर वायरल होगा, जिसमें दर्द का एहसास होने के बाद भी हाथों को नहीं छोड़ना. हालांकि, यह ट्रेंड जितना वायरल है, उतना ही खतरनाक और समझ से परे भी बताया जा रहा है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि यह नया ट्रेंड क्या है जिसे लोग ट्राई करते और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं.  

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ पर चाय गिराकर लॉयल्टी चेक करने का ट्रेंड

इन दिनों एक अजीबोगरीब ट्रेंड सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है. इसमें लोग अपने पार्टनर के हाथ पर गर्म चाय गिराते हुए नजर आ रहे हैं और लॉयल्टी चेक कर रहे हैं. बता दें, Gen-Z के इस नए ट्रेंड ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है. इस ट्रेंड को सबसे पहले एक्स पर @SantaniSubhajiT नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं.  

पार्टनर में एक चैलेंज की तरह हो रहा वायरल

यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर बहुत ही वायरल हो रहा है. लोग इसे एक चैलेंज की तरह ले रहे हैं और इसे पूरा करना रिलेशनशिप की वफादारी मान रहे हैं. कुछ लोग इसे मजे के लिए कर रहे हैं, लेकिन वे इस बात से अंजान हैं कि हाथों पर चाय गिरना कितना नुकसानदायक साबित हो सकता है. कई लोग इसे प्रेशर में आकर फॉलो कर रहे हैं, लेकिन आप ऐसा ना करें.

विज्ञापन

चाय से लॉयल्टी टेस्ट करने के नुकसान

  • स्किन जलने का खतरा
  • स्किन डैमेज हो जाना
  • इंफेक्शन का रिस्क होना
  • दर्द का एहसास ज्यादा होना
  • रिलेशनशिप में भरोसा टूटना
  • गलत मैसेज फैलना

ऐसे पहचानें पार्टनर वफादार है या नहीं

  • बातचीत का कम हो जाना- अगर पार्टनर एकदम बातचीत कम कर दे या बिना रुचि के बात करे तो समझ लें.
  • झगड़े बढ़ाना- एक वक्त होता है जब पार्टनर समझता ही नहीं कि आप कहना क्या चाह रहे हैं या इसमें आपकी कितनी गलती थी. वह बस झगड़ा करके आपको हर्ट करता है.
  • भरोसा कम होना- एक रिश्ता भरोसे की नींव पर खड़ा होता है और ऐसे में अगर आपका पार्टनर आपके ऊपर भरोसा ही नहीं कर रहा है तो कहीं ना कहीं कमी हो रही है.

इसे भी पढ़ें- क्या आप भी जाना चाहते हैं सूरजकुंड मेला? यहां जानिए रास्ते, टिकट से लेकर सबकुछ

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ