Eid-ul-Fitr 2026: ईद का त्योहार खुशियों, अपनापन और स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा माना जाता है. रमजान के पूरे महीने रोजे रखने के बाद जब ईद की सुबह आती है, तो घरों में खास तैयारी देखने को मिलती है. कई परिवारों में इस दिन नाश्ते या मेहमानों के स्वागत की शुरुआत मीठे पकवान से करने की परंपरा होती है. ऐसे में शाही टुकड़ा एक ऐसी पारंपरिक मिठाई है जो स्वाद और शाही अंदाज दोनों के लिए जानी जाती है. यह ब्रेड, दूध और ड्राई फ्रूट्स से बनने वाली एक आसान लेकिन बेहद स्वादिष्ट डिश है, जिसे आप कम समय में घर पर बना सकते हैं. आमतौर पर लोग इसे बाजार से खरीदना पसंद करते हैं, लेकिन अगर सही तरीके से बनाया जाए तो घर का बना शाही टुकड़ा ज्यादा ताजा, हेल्दी और स्वादिष्ट लगता है. इस स्टोरी में हम आपको इस डिश को बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे खाने के बाद मेहमान आपकी खूब तरीफ करेंगे.
यह भी पढ़ें: गणगौर पूजा के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट घेवर? जानिए पारंपरिक मिठाई की आसान और परफेक्ट
शाही टुकड़ा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इस स्वादिष्ट मिठाई को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होगी, आपको चाहिए;
- 8-10 ब्रेड स्लाइस (सफेद या ब्राउन ब्रेड दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं).
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध.
- 1 कप चीनी (मिठास के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं).
- आधा चम्मच इलायची पाउडर.
- थोड़ा सा केसर.
- ¼ कप कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता.
- ¼ कप घी (ब्रेड तलने के लिए).
- साथ ही सजाने और स्वाद बढ़ाने के लिए अपनी पंसद के ड्राई फ्रूट्स.
घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी और शाही शाही टुकड़ा
- अगर आप पहली बार यह मिठाई बना रहे हैं, तो इन आसान स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:
- सबसे पहले ब्रेड के किनारों को काटकर स्लाइस को त्रिकोण या चौकोर आकार में काट लें.
- अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और ब्रेड के टुकड़ों को धीमी से मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.
- दूसरी तरफ एक पैन में दूध उबालें और उसे धीमी आंच पर थोड़ा गाढ़ा होने दें ताकि रबड़ी जैसा टेक्सचर आ जाए.
- अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छे से मिलाएं और कुछ मिनट तक पकने दें.
- तैयार दूध मिश्रण में तली हुई ब्रेड को हल्का सा डुबोकर निकालें और सर्विंग प्लेट में सजा दें.
- ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाएं और चाहें तो थोड़ा ठंडा करके सर्व करें.
- इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप स्वादिष्ट शाही टुकड़ा बना सकते हैं और इस ईद मेहमानों के सामने दस्तखान पर परोस सकते हैं.
यह भी पढ़ें: किडनी को नेचुरली कैसे साफ करें? इन चीजों से गुर्दे रहेंगे हेल्दी और निकलेंगे विषैले तत्व
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
14 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
16 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
19 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
19 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
23 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines