ईद की दावत देने से पहले ऐसे सजाएं अपना डाइनिंग एरिया, मेहमान देखते ही रह जाएंगे आपका आशियाना

Home Decoration Tips For Eid: ईद का त्योहार खाने-पीने का नहीं, बल्कि रिश्तों को मजबूत करने का भी एक मौका है. अगर आप अपने डाइनिंग एरिया को थोड़ी सी मेहनत और क्रिएटिविटी से सजाते हैं तो घर अच्छा हो सकता है. 

Eid Decoration Ideas for Dining Area 

ईद के लिए डेकोरेशन के आइडियाज- Image Credit- News24

Eid Special Decoration ideas: रमजान का पूरा महीना खत्म हो जाने के बाद ईद का त्योहार आता है. यह आपके साथ खुशियां, अपनापन और खुशबू की मिठास लेकर आता है. इस खास मौके पर सभी रिश्तेदार, दोस्त या कोई भी आ जाता है. घर में दावत करने या हर किसी को खिलाने की परंपरा होती है. लेकिन सिर्फ लजीज पकवान ही नहीं, बल्कि आपका डाइनिंग एरिया भी मेहमानों पर गहरा प्रभाव डालता है. अगर आपका डाइनिंग स्पेस खूबसूरती से सजा हुआ हो तो मेहमानों का अनुभव और भी खास बन जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कुछ आसान और स्टाइलिश तरीके, जिनसे आप अपने डाइनिंग एरिया को ईद के लिए खास बना सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईद के लिए डेकोरेशन के आइडियाज | Eid Decoration Ideas for Dining Area 

लाइटिंग से बनाएं माहौल- लाइटिंग खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है. आप भी ईद के मौके पर फेयरी लाइट्स, कैंडल्स या छोटे-छोटे लैंप का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह आपके डाइनिंग एरिया को एक सॉफ्ट और रॉयल लुक देगा. 

विज्ञापन

टेबल का सेटअप बदलें- डाइनिंग टेबल ही आपके एरिया का सेंटर पॉइंट होता है, इसलिए इसे खास तरीके से सजाना जरूरी है. इसके लिए साफ और सुंदर टेबल क्लॉथ बिछाएं और मैचिंग प्लेट्स और कटोरी का इस्तेमाल करें. 

चांद सितारे का करें इस्तेमाल- आप चांद सितारे वाले लैंप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इन्हें आप आपके घर में कोने में लटका सकते हैं. इससे घर को बिल्कुल रॉयल लुक मिलेगा. 

विज्ञापन

फ़ूलों से बढ़ाएं खूबसूरती- फ्रेश फूल हमेशा से सजावट का सबसे आसान और असरदार तरीका रहे हैं. टेबल के बीच में फूलों का छोटा गुलदस्ता रख दें. हल्की खुशबू वाले फूल माहौल को और भी अच्छा बना देंगे

अच्छे बर्तन इस्तेमाल करें- आप अच्छे बर्तनों का इस्तेमाल करें और खाने की खूबसूरती को दोगुना बढ़ा दें. कई बार चीजें रखने से बेकार होती है, लेकिन बर्तन से चार चांद लग जाते हैं. इसलिए अच्छे बर्तन का इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ