EID 2025 Shopping: मार्च की शुरुआत रमजान से होगी। बहुत से लोग होते हैं, जो रमजान के महीने में शॉपिंग कम करते हैं, क्योंकि रोजा रखने के बाद उनको बाहर जाने में दिक्कत होती है। अगर आप भी इसी बीच शॉपिंग करने का सोच रहे हैं, तो आज ही दिल्ली के इन बाजारों से सस्ती शॉपिंग कर सकते हैं। जहां पर 2 हजार रुपये तक में 4 कॉटन के सूट खरीद सकते हैं। यानी रमजान के दौरान 4 जुमा के लिए चार नए सूट आपको कम कीमत पर मिल जाएंगे। इन बाजारों में गर्मियों के लिए कपड़े आने शुरू हो गए हैं, जो अभी काफी किफायती दाम में मिल रहे हैं।
दिल्ली का ओखला क्षेत्र
दिल्ली के ओखला क्षेत्र में दो बड़े बाजार मिल जाएं। जिसमें एक बादला हाउस तो दूसरा शाहीन बाग बाजार है। इन दोनों बाजारों में ही रमजान से पहले जरूरत के सामान का नया स्टॉक आ गया है। पिछले कुछ दिनों तक यहां केवल सर्दियों के कपड़े नजर आ रहे थे, अभी इन्हीं बाजारों में कॉटन के सूट भी दिखने लगे हैं। बाटला हाउस की बात करें तो यहां अभी उन दुकानों पर भी सस्ते कपड़े मिल रहे हैं, जिन पर आमतौर पर महंगा सामान मिलता है। चूंकि अभी सीजन की शुरुआत है, तो सब सस्ता सामान खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: EID 2025 Shopping: ईद के लिए दिल्ली के इन 4 बाजारों से कर सकते शॉपिंग
500 रुपये में खरीदें सूट
इन दोनों बाजारों में ही कॉटन के सूट 500 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल जाएंगे। अगर कोई रमजान के दौरान हर जुमा को नए कपड़े पहनकर नमाज पढ़ना चाहता है, तो यहां पर सस्ती शॉपिंग की जा सकती है। इसके अलावा, अगर ईद के लिए कपड़े खरीदने हैं, तो उन सूट्स को 1500 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। बाजारों में अभी ज्यादातर मसलीन के कपड़े की डिमांड दिखाई दे रही है।
चांदनी चौक या जामा मस्जिद
इन सभी इलाकों में ज्यादातर मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। जिसके चलते यहां पर रमजान की तैयारियां बहुत पहले से ही शुरू हो जाती हैं। अगर आप भी सस्ती और ट्रेंडी शॉपिंग करना चाहते हैं, तो चांदनी चौक या जामा मस्जिद के बाजारों में जा सकते हैं। यहां पर आपको 500 रुपये से लेकर 5 हजार तक के बेहतरीन सूट मिल जाएंगे। इस समय 600 रुपये की कीमत वाले स्टिच पाकिस्तानी सूट भी खरीदे जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: EID 2025 Shopping: दिल खुश कर देंगे ‘दिल्ली’ के ये सस्ते बाजार, पर्स में खत्म नहीं होंगे पैसे… हो जाएगी शॉपिंग!
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 hr agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 hr agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
2 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
3 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
4 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
4 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
19 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
22 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines