EID 2025 Shopping: दिल्ली में रहते हैं, तो कनॉट प्लेस जरूर गए होंगे? अगर नहीं गए हैं, तो एक बार जरूर जा सकते हैं। क्योंकि यहां पर खूबसूरत बिल्डिंग्स के नीचे घूमने का आनंद काफी अलग होता है। यहां पर आपको अच्छे ब्रांड के शोरूम मिल जाएंगे। इसके अलावा, इस इलाके के आसपास में और भी तीन बाजार हैं, जहां से अफोर्डेबल प्राइस में शॉपिंग की जा सकती है। आज हम आपको कनॉट प्लेस के आस पास के इलाके में 3 ऐसे बाजारों के बारे में बताएंगे, जहां से आप रमजान में शॉपिंग कर सकते हैं।
कनॉट प्लेस
दिल्ली का कनॉट प्लेस घूमने के लिए काफी अच्छी जगह मानी जाती है। यहां के सेंट्रल पार्क में कई प्रोग्राम होते हैं। इसके अलावा यहां के स्ट्रीट पर बेहतरीन ट्रेंडी सामान मिल जाता है। यानी आप यहां आते हैं तो घूमने के अलावा, शॉपिंग का फुल मजा ले सकते हैं। इस क्षेत्र के आस पास में और भी कई बाजार हैं, जहां पर सस्ती और अच्छी शॉपिंग की जा सकती है।
पालिका बाजार
कनॉट प्लेस जाएंगे, तो पालिका बाजार जाना भी एक बार बनता है। यह अंडरग्राउंड बाजार काफी फैमस है। जहां पर आप जमीन के अंदर जाकर शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं। इस बाजार में दुकानदार सामान की कीमत ज्यादा बताते हैं, जिसके लिए आपको मोलभाव करना पड़ेगा। यहां पर 800 की चीज 250 में खरीद सकते हैं।
जनपथ मार्केट
जनपथ मार्केट सस्ती और ट्रेंडी शॉपिंग के लिए काफी मशहूर है। यहां पर आपको फैशन, एथनिक वियर, फुटवियर और ज्लवैरी सस्ती कीमत पर खरीदी जा सकती है। यह मार्केट आमतौर पर युवा लोगों के बीच काफी मशहूर है। यहां पर शॉपिंग करते समय मोल-भाव का भी खूब मौका मिलता है।
खान मार्केट
कनॉट प्लेस से ही कुछ दूरी पर खान मार्केट है। खान मार्केट में ईद के लिए अच्छी क्वालिटी के कपड़े कम कीमत पर खरीद सकते हैं। हालांकि इस बाजार से अच्छे बड़े ब्रांड्स के कपड़े भी खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा, शॉपिंग के बाद खान मार्केट में शानदार कैफे और रेस्तरां में भी टाइम बिताया जा सकता है।