EID 2025 Shopping: दिल खुश कर देंगे 'दिल्ली' के ये सस्ते बाजार, पर्स में खत्म नहीं होंगे पैसे... हो जाएगी शॉपिंग!

EID 2025 Shopping: Eid Shopping: 28 फरवरी या 1 मार्च से रमजान शुरू हो जाएंगे। इस महीने में खूब शॉपिंग की जाती है। अगर आप भी शॉपिंग करने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है।

EID 2025 Shopping Ramadan

फोटो क्रेडिट- मेटा एआई

EID 2025 Shopping: दिल्ली में सर्दी के मौसम की विदाई के साथ ‘रमजान’ की शुरुआत हो रही है। दिल्ली-NCR में इस दौरान एक से बढ़कर एक सेल लगनी शुरू हो जाती है। साथ ही ईद के लिए नया सामान बाजारों में आना शुरू हो जाता है। दिवाली की तरह ही इस महीने में ज्यादातर लोग अपने घरों में भी नया सामान खरीदकर लाते हैं। जिसके लिए बाजारों में नए घर की जरूरत के सामान के अलावा, कपड़े, जूते और नई डिजाइन की चूड़ियां आनी शुरू हो जाती हैं। आप भी रमजान और ईद के लिए नया सामान खरीदना चाहते हैं, तो दिल्ली के 4 बेहतरीन और सस्ते बाजार आपके लिए लेकर आए हैं।

विज्ञापन

पुरानी दिल्ली (जामा मस्जिद)

पुरानी दिल्ली का जामा मस्जिद इलाके में रमजान के महीने में अलग ही रौनक होती हैं। यहां पर रमजान में इफ्तार करने के साथ-साथ सस्ती शॉपिंग भी कर सकते हैं। यहां आपको सस्ती और शानदार चीजें मिल जाएंगी। जामा मस्जिद के आसपास की गलियों में बाजार लगे रहते हैं, जहां आपको नए कपड़े, चूड़ियां, जूते और कई तरह के सजावटी सामान मिल जाएंगे।

विज्ञापन

चांदनी चौक

आमतौर पर चांदनी चौक में दूर-दूर से लोग शॉपिंग के लिए आते हैं। लेकिन यहां पर ईद से पहले पाकिस्तानी सूट्स का खास कलेक्शन खरीदा जा सकता है। इस दौरान सर्दी का मौसम जा रहा है, जिसके चलते ज्यादा नई वैरायटी मिल जाएंगी। अगर रमजान के बीच में शॉपिंग करने का सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि यहां पर बहुत रश रहता है। यहां पर 500 रुपये से अच्छे सूट मिल जाते हैं।

विज्ञापन

लाजपत नगर बाजार

दिल्ली में लाजपत नगर बाजार ऐसा बाजार है, जहां पर हर वक्त आपको ट्रेंडी सामान मिल जाएगा। वैसे तो यह बाजार सस्ते सामान के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां पर ईद के समय पर अच्छे ट्रेंडी और सिंपल सूट भी मिल जाते हैं। सिंगल कुर्तियां 250 रुपये से शुरू हो जाती हैं। वहीं, 2500 रुपये में बेहतरीन स्टिच्ड सूट मिल जाते हैं।

सीलमपुर बाजार

सीलमपुर बाजार में किलो के भाव से कंबल बिकते हुए तो आपने देखे ही होंगे। आपतो बता दें कि यह बाजार कंबलों के अलावा, सस्ते कपड़ों के लिए भी खास मशहूर है। यहां पर 1000 रुपये की शुरुआती कीमत पर अच्छे कॉटन के सूट खरीद सकते हैं। पार्टी वियर कपड़े खरीदने हों या फिर डेली वियर यहां पर सब मिलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ