ईद पर 'मिठाई' के साथ लगाएं 'नमकीन' का तड़का, इन 3 चीजों के सामने भूल जाएंगे लंच-डिनर

ईद-उल-फितर का नाम सुनते ही सबके दिमाग में एक ही नाम आता है, वह है मीठी सेवई, लेकिन ईद पर केवल मीठी चीजें ही नहीं बनती हैं, बल्कि बहुत सी नमकीन चीजें भी बनती हैं। आज हम आपको ऐसी ही नमकीन तीन डिश के बारे में बताएंगे।

EID 2025 Famous dishes
विज्ञापन

इस ईद अगर आप चाहते हैं कि आपके घर आने वाले लोग खुश हो जाएं, तो आपको मिठाई के अलावा कुछ नमकीन चीजें भी बना लेनी चाहिए। दरअसल, ईद पर हर किसी के घर पर मीठी सेवई या खीर ही खिलाई जाती है। अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं, तो इसमें नमकीन और चटपटी चीजें भी शामिल कर सकते हैं। आज आपको ऐसी ही तीन माउथवॉटरिंग डिश के बारे में बताएंगे, जिनके खाने के बाद आपके मेहमान खुश हो जाएंगे।

सूखे छोले

कई क्षेत्रों में रोजे के दौरान चने खाने का रिवाज सा बना होता है, तो कई जगह पर ईद वाले दिन सूखे छोले बनाए जाते हैं। चटपटे छोले बनाने के लिए सबसे पहले छोले उबाल लें, ये जल्दी उबल सकें इसके लिए लिए पानी में थोड़ा खाने वाला सोड़ा भी डाल सकते हैं। छोले का मसाला बनाने के लिए प्याज काट लें। इसको हल्दी, मिर्च और नमक और सभी पिसे गरम मसाले डालकर तेल में भून लें, फिर इसमें छोले डाल दें। थोड़ा हल्की आंच पर पकाने के बाद इसमें छोले का मसाला डाल सकते हैं।

विज्ञापन

पानी पूरी

ईद पर लोगों को लगता है कि सबके घर केवल मीठी चीजें ही बनती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। इस दिन बहुत सा खाने-पीने का सामान बनता है। जिसमें सबसे पसंदीदा पानी पूरी है। किसी के घर पर ईद मिलने जाते हैं, तो वहां पर मीठे के साथ पानी पूरी जरूर मिल जाती है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करना भी नहीं होता, क्योंकि आजकल मार्केट से बनी हुई पूरी ला सकते हैं। साथ ही पूरी का खट्टा पानी बनाने के लिए भी खटाई वाला पाउडर मिल जाता है।

लजीज कबाब

ईद पर स्टार्टर से लेकर लंच तक सब तैयार किया जाता है। इस दौरान बिरयानी के साथ कबाब भी बनाए जाते हैं। इस दिन सबका पेट इतना भर जाता है कि कुछ खाने की जगह नहीं बचती है। फिर भी कुछ चटपटा बनाने की सोच रहे हैं, तो कबाब बना सकते हैं। जो लोग वेजिटेरियन हैं, उनके लिए वेज कबाब और नॉन वेजिटेरियन लोगों के लिए चिकन या मटन के कबाब बना सकते हैं। नॉन वेज कबाब बनाने के लिए सबसे पहले मटन को उबाल लें। इसमें सभी गरम मसाले डाल दें और बहुत कम पानी के साथ कुकर में 4 से 5 सीटी लगा दें। इसके बाद इसको मिक्सर में बारीक पीस लें और सभी हरा धनिया, मिर्च काटकर इसमें मिला दें। छोटे-छोटे कबाब बनाएं और तेल में फ्राई कर लें। इसको हरी चटनी के साथ मेहमानों को सर्व करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ