---विज्ञापन---

देश angle-right

EID Holiday: भारत में ईद-उल-फितर की छुट्टी कब? सऊदी अरब में हुआ ऐलान

रमजान का पवित्र महीना खत्म होने वाला है, दुनिया भर के मुसलमान ईद-उल-फितर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सऊदी अरब में ईद के लिए छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। उसी के हिसाब से भारत में भी ईद की तारीख की संभावित तारीख सामने आ गई है।

---विज्ञापन---

2 मार्च से भारत में रोजे शुरू हुए, अब तक 25 रोजे पूरे हो चुके हैं। जैसे-जैसे रोजे कम होते जा रहे है, वैसे ही ईद-उल-फितर की तारीख पर चर्चा होने लगी है। हालांकि, सऊदी अरब में ईद की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। जैसा कि सब जानते हैं सऊदी अरब में जिस दिन ईद सेलिब्रेट की जाती है, उसके अगले दिन भारत में ईद का त्योहार मनाया जाता है। अभी ईद की दो तारीखें सामने आ रही हैं, जिनको लेकर कहा जा रहा है कि ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल 2025 को मनाई जा सकती है। जानिए सऊदी अरब में किस दिन ईद की छुट्टी रखी गई है? वहीं भारत में ईद कब मनाई जा सकती है?

सऊदी में कब हैं छुट्टियां?

रमजान का महीना खत्म होने जा रहा है। रमजान के आखिरी दिन नजदीक आते ही हर तरफ ईद की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। सऊदी में ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, क्योंकि यहां पर ईद की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। सऊदी अरब में पब्लिक सेक्टर की छुट्टी 24 रोजे (22 मार्च से शुरू होगी) से शुरू होंगी, क्योंकि वहां एक दिन पहले 1446 हिजरी के मुताबिक रोजा शुरू होता है। बाकी प्राइवेट सेक्टर और नॉन-प्रोफिट सेक्टर की छुट्टी 29 रोजे (यानी 27 मार्च से) से शुरू हो रही हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IAS नियाज खान ने ब्राह्मणों को बताया सुपर जीनियस, कहा- जैसे ही मैं इनका नाम लेता हूं…

खगोलीय गणना के अनुसार, 2025 में रमजान 29 दिनों तक चलने की उम्मीद है। मिस्र में नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोनॉमी एंड जियोफिजिक्स ने पुष्टि की है कि शव्वाल (इस्लामिक कैलेंडर का 10वां महीना) का चांद शनिवार, 29 मार्च 2025 को दिखाई दे सकता है। जिससे सऊदी अरब में ईद-उल-फितर रविवार यानी 30 मार्च 2025 को मनाई जाने की संभावना है।

---विज्ञापन---

भारत में कब हो सकती है ईद?

भारत में लोगों को ईद का बेसब्री से इंतजार है। सऊदी में ईद की छुट्टी के ऐलान के बाद से ईद के चांद को लेकर संभावित तारीखों पर बात की जाने लगी है। अगर सऊदी में ईद 30 मार्च को मनाई जाती है, तो भारत में ईद 31 मार्च को मनाई जा सकती है। जिसके चलते 31 को ईद की छुट्टी रहेगी। सऊदी अरब में जिस दिन रोजा शुरू होते हैं, भारत में उसके अगले दिन ही इनकी शुरुआत होती है। ऐसे ही ईद का त्योहार भी सऊदी के एक दिन बाद मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Ramadan 2025: कौन से देश में सबसे ज्यादा खजूर की पैदावार? इससे शरीर को क्या फायदे

---विज्ञापन---
First published on: Mar 26, 2025 09:53 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola