चांदी की पायल, बिछिया या चेन पड़ गई है काली तो इस तरह करें सफाई, केमिकल से बढ़िया दिखेगा असर

Kali Chandi Kaise Saaf Kare: चांदी की जूलरी अक्सर ही काली पड़ जाती है. इस काली पड़ी चांदी को सुनार के पास लेकर जाए बिना घर पर ही साफ किया जा सकता है. यहां जानिए सही तरीका.

Black Silver Cleaning Tips

चांदी की पायल काली पड़ जाए तो कैसे साफ करें? AI Generated Image

Black Silver Cleaning: चांदी की जूलरी यूं तो बेहद सुंदर होती है लेकिन इस जूलरी के साथ सबसे बड़ी दिक्कत आती है कि यह काली पड़ जाती है. कभी चांदी के गहने पहनकर रखने पर हवा और पानी के संपर्क में आने से ऑक्सीडाइज होकर काले हो जाते हैं तो कभी रखे-रखे ही इनकी रंगत काली पड़ने लगती है. इस काली पड़ी चांदी को सुनार के पास ले जाकर चांदी का पानी चढ़वाने के बजाय आप इसे घर में भी चमका सकते हैं. यहां जानिए किस तरह घर पर ही एल्युमिनियम फॉइल की मदद से काली पड़ी चांदी की सफाई की जा सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें चांदी की जूलरी की सफाई

चांदी की सफाई करने के लिए बेकिंग सोडा, नमक, गर्म पानी और एल्युमिनियम फॉइल (Aluminium Foil) का नुस्खा काम आ सकता है. यह नुस्खा केमिकल वाली सफाई की ही तरह काम करता है. बेकिंग सोडा, नमक और पानी के साथ एक अनोखा मिश्रण तैयार करते हैं जिससे एल्युमिनय फॉइल चांदी पर जमी सल्फर की परत के साथ रिएक्ट करके उसे हटा देता है. इस क्लीनिंग हैक को आजमाने के लिए आपको एक चम्मच बेकिंग सोडा, एक एल्युमिनियम फॉइल शीट, एक चम्मच नमक और 2 से 4 कप बहुत गर्म पानी की जरूरत होगी. इसके अलावा, एक मजबूत बर्तन और सॉफ्ट कपड़ा ले लें जिससे चांदी के गहने पोछे जा सकते हैं.

  • बर्तन में एल्युमिनियम फॉइल को फैलाकर लगा दें
  • इसकी चमचमाती हुई साइड को ऊपर की तरफ रखें
  • अब काली पड़ी चांदी को इसके अंदर रखें
  • यह सुनिश्चित कर लें कि हर चांदी का गहना एल्युमिनियम फॉइल के संपर्क में आए
  • इसके ऊपर बेकिंग सोडा (Baking Soda) डालें और नमक छिड़क दें
  • अब ध्यान से गर्म पानी को इस बर्तम में भर लें
  • चांदी पूरी तरह इस पानी से ढक जाना चाहिए
  • 5 से 10 मिनट तक बिना हिलाय-डुलाए चांदी को इस घोल में ही पड़े रहने दें
  • अब रिएक्शन होने लगेगा तो आपको सिल्वर साफ होता नजर आएगा
  • अब कंटेनर में से चांदी को निकालें और हर एक गहने को साफ बहते पानी से धोकर उसपर जमे बेकिंग सोडा और नमक को हटा दें
  • मुलायम कपड़े से चांदी की सफाई करें, चांदी नई जैसी चमकने लगेगी.

चांदी क्यों पड़ जाती है काली

विज्ञापन

चांदी की जूलरी हवा में मौजूद सल्फर के साथ रिएक्ट करती है. इससे चांदी के गहनों पर काली परत जमने लगती है जिसे सिल्वर सल्फाइड कहते हैं. पुराने समय में इस ऊपरी काली लेयर को घिसकर निकाला जाता था जिससे समय के साथ चांदी नष्ट होने लगती थी और जूलरी खराब हो जाती थी. ऐसे में चांदी को नष्ट किए बिना इसकी केमिकल के जरिए सफाई होने लगी. यहां बताई तकनीक इसी केमिकल वाली तकनीक की ही करह काम करती है जिसमें एलुमिनयम फॉइल सल्फर को चांदी से दूर करता है और चांदी को चमकाने में मदद करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ