Fathers Day Easy Recipes: फादर्स डे सिर्फ गिफ्ट्स देने का दिन नहीं है, बल्कि अपने पिता के साथ खूबसूरत यादें बनाने का एक खास मौका भी है. इस बार महंगे तोहफों की जगह अपने पापा के साथ पूरा दिन बिताने की प्लानिंग करें. सुबह की शुरुआत एक मजेदार गेम के साथ टेस्टी स्नैक्स के साथ करें. ऐसा करने से न सिर्फ पापा को अच्छा लगेगा बल्कि वो अंदर से खुश हो जाएंगे. अगर आप इस फादर्स डे को और भी स्पेशल बनाना चाहते हैं तो पापा के साथ मिलकर ये आसान और टेस्टी रेसिपीज जरूर ट्राई करें.
इसे भी पढ़ें- सिर्फ फटे होंठों के लिए नहीं! पेट्रोलियम जैली के ये इस्तेमाल जानकर रह जाएंगे हैरान
जस्वीट पोटैटो चीजी फ्राइज
अगर आपके पापा को कुरकुरे स्नैक्स पसंद हैं तो यह रेसिपी उनके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. शकरकंद के फ्राइज बनाने के लिए घी और सभी मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं. फिर इन्हें बेकिंग ट्रे में फैलाकर 200 डिग्री सेल्सियस पर 25 मिनट तक बेक करें. जब फ्राइज सुनहरे और क्रिस्पी हो जाएं तो ऊपर द लाफिंग काऊ चीज स्लाइस रखें. अब गरमा-गरम प्लेट में निकालकर सर्व करें.
पोटैटो चीज शॉट्स
यह क्रिस्पी और चीजी स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है, जिसके लिए आपको एक बाउल में आलू, चीज, राजगिरा का आटा, नमक, काली मिर्च और हरा धनिया मिलाएं. फिर मिश्रण को छोटे-छोटे बॉल्स का आकार दें. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इन बॉल्स को सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें. प्लेट में निकालें और हरी चटनी के साथ सर्व करें.
एमा दात्शी
अगर आपके पापा को मसालेदार और अलग स्वाद पसंद है तो भूटान की यह पारंपरिक डिश उन्हें जरूर पसंद आएगी. इसे बनाने के लिए जलेपीनो को चार टुकड़ों में काट लें. फिर हरी मिर्च को लंबाई में चीर लें, प्याज काट लें, लहसुन और टमाटर बारीक काट लें. एक पैन में तेल डालकर सभी सामग्री को नमक और थोड़े पानी के साथ पकाएं. जब जलेपीनो नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें. ऊपर से बटर और द लाफिंग काऊ चीज लगाकर गरमा-गरम सर्व करें.
चीजी बेक्ड पोटैटो
यह रेसिपी स्वाद और आरामदायक फीलिंग का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. इसके बाद, आलू पर ऑलिव ऑयल और नमक लगाएं. अब इन्हें 200 डिग्री सेल्सियस पर तब तक बेक करें, जब तक छिलका क्रिस्पी और अंदर से नरम न हो जाए. आलू को बीच से काटकर अंदर का हिस्सा फोर्क की मदद से हल्का मैश करें. अब हर आलू में द लाफिंग काऊ चीज डालें और ऊपर से स्प्रिंग ऑनियन, सॉर क्रीम, नमक और काली मिर्च डालकर सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं दूध में मेंढक क्यों रखते थे लोग? वजह सुनकर चकरा जाएगा सिर
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 hr agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
2 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
4 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
19 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
20 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
1 day agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
1 day agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
1 day agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines