Breakfast Ideas: सुबह का नाश्ता अगर स्वादिष्ट और पौष्टिक हो तो पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर महसूस होता है. कई लोग रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो जाते हैं और कुछ नया ट्राई करने का मन करता है. ऐसे में मसालेदार पनीर भुर्जी एक शानदार विकल्प बन सकती है. इसकी खास बात यह है कि यह देखने और खाने में अंडा भुर्जी जैसी लगती है, लेकिन यह पूरी तरह शाकाहारी है क्योंकि इसमें पनीर का इस्तेमाल किया जाता है. पनीर में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, इसलिए यह सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. अगर आप सुबह जल्दी में कुछ हल्का लेकिन स्वाद से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल सही है. आइए जानते हैं इस स्वादिष्ट पनीर भुर्जी को बनाने का आसान तरीका.
यह भी पढ़ें:आलू काटते ही क्यों पड़ जाते हैं काले? यहां जानिए खराब होने से बचाने के लिए क्या करें
पनीर भुर्जी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- इसे बनाने के लिए आपको चाहिए;
- 250 ग्राम ताजा पनीर (कद्दूकस किया हुआ).
- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक.
- 4-5 लहसुन की कलियां (पीसी हुई).
- 1 बारीक कटी हरी मिर्च.
- 2 मध्यम आकार के प्याज (बारीक कटे हुए).
- 1 बड़ा टमाटर (बारीक कटा हुआ).
- 1 मध्यम शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई).
- 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर.
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर.
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर.
- थोड़ा दूध.
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस.
- थोड़ा सा तेल.
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया.
- स्वादानुसार नमक.
घर पर आसानी से कैसे बनाएं मसालेदार पनीर भुर्जी
- सबसे पहले एक कड़ाही में मध्यम आंच पर थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें थोड़ा जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर लगभग एक मिनट तक हल्का भून लें.
- अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और उसे सुनहरा होने तक पकाएं.
- इसके बाद टमाटर और शिमला मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं ताकि टमाटर नरम हो जाएं.
- अब उसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें.
- इसमें थोड़ा दूध डालें और एक मिनट तक पकने दें ताकि मसाले अच्छी तरह मिल जाएं.
- अब कद्दूकस किया हुआ पनीर और नींबू का रस डालकर धीरे-धीरे मिलाएं.
- मिश्रण को 3-4 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह कड़ाही में चिपके नहीं.
- आखिर में गैस बंद करें, अब डिश पर ऊपर से हरा धनिया डालें और गरमा-गरम पनीर भुर्जी को पराठे या रोटी के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें:इफ्तार में तला भुना खाने से होने लगी है पेट में गड़बड़? इस बार ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर यह
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
4 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
8 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
11 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines