इफ्तार में तला भुना खाने से होने लगी है पेट में गड़बड़? इस बार ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर यह व्यंजन

Sprouts Salad Recipe: अंकुरित दालों में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर रखने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं. यह सलाद बहुत जल्दी तैयार हो जाता है और खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है.

Sprouts Salad Recipe

स्प्राउट्स सलाद रेसिपी. Image Credit-Freepik

Sprouts Salad Ingredients: रमजान का महीना चल है और लोग इफ्तारी में दबाकर समोसे, पकौड़े या दूसरी तली-भुनी चीजें दबाकर खा रहे होंगे. वहीं, कुछ लोगों को रोजा खोलने के बाद पेट में गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं होना शुरू हो चुकी होंगी. इसी लिस्ट में अगर आप भी शामिल हैं तो यह लेख आपके लिए है.यहां पर हम आपको  प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट्स सलाद की रेसिपी बता रहे हैं. इसे खाने ना सिर्फ आप हल्का महसूस करेंगे बल्कि आपको अच्छी भी महसूस होगा. बाकी प्रोटीन से भरपूर खाना पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है और शरीर को ऊर्जा भी देता है. आइए जानते हैं स्प्राउट्स सलाद की रेसिपी जिसे इफ्तारी में बनाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

स्प्राउट्स सलाद रेसिपी

सामग्री

  • अंकुरित मूंग- 1 कप
  • प्याज- 1
  • टमाटर- 1
  • खीरा- 1
  • हरी मिर्च- 1
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • चाट मसाला- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

विधि

  • सबसे पहले अंकुरित मूंग को अच्छी तरह धो लें. अगर आप चाहें तो इन्हें 5 मिनट हल्का उबाल भी सकते हैं, इससे ये थोड़ा नरम हो जाते हैं.
  • अब एक बड़े बाउल में स्प्राउट्स डालें. इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • अब ऊपर से नमक, चाट मसाला और नींबू का रस डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें. आखिर में हरा धनिया डालकर गार्निश करें.
  • तैयार स्प्राउट्स सलाद को तुरंत सर्व करें और हेल्दी व्यंजन का इफ्तारी में लुत्फ उठाएं.

इसे भी पढ़ें- Homemade Bleach: चेहरे पर ब्लीच से हो रही है जलन? ट्राई करें घर पर बनी ये नेचुरल ब्लीच

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ