भारतीय मिठाइयों की बात हो और मालपुआ का नाम न आए, ऐसा शायद ही कभी हो. उत्तर भारत से लेकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक यह पारंपरिक मिठाई लोगों की पहली पसंद मानी जाती है. खासतौर पर त्योहारों, पूजा-पाठ और विशेष अवसरों पर मालपुआ का स्वाद हर किसी का मन मोह लेता है. ऐसे में अगर आप भी घर पर आसान तरीकों से इस मिठाई को बनाना चाहते हैं और मेहमानों के समाने परोसना चाहते हैं, तो हम आपको इसकी शानदार रेसिपी बताएंगे, जो आसान भी होगी और स्वादिष्ट भी. आइए जानते हैं रेसिपी.
यह भी पढ़ें: इन 3 लोगों को नहीं पीना चाहिए नींबू पानी, साइड इफेक्ट्स तबीयत को कर सकते हैं खराब
मालपुआ बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत
- 1 कप मैदा
- 1 कप कद्दूकस किया हुआ खोया
- ½ से 1 कप पानी
- 6 बड़े चम्मच घी
- 4 कप तैयार चाशनी
- 10 पिस्ता बारीक कटे हुए
- 8 बादाम बारीक कटे हुए
- एक चुटकी केसर
बैटर तैयार करने के लिए
- मैदा में पानी मिलाकर चिकना घोल तैयार करें.
- अलग बर्तन में खोया और थोड़ा पानी मिलाकर दूसरा घोल बनाएं.
- दोनों घोलों को अच्छी तरह मिलाकर कुछ मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि मिश्रण अच्छी तरह सेट हो जाए.
मालपुआ बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन या तवा हल्की आंच पर गर्म करें और उसमें थोड़ा घी डालें.
- तैयार बैटर का एक बड़ा चम्मच पैन में डालें और उसे गोल आकार में फैलने दें.
- मालपुआ को धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने तक पकाएं.
- जब किनारे सुनहरे भूरे रंग के दिखने लगें, तब इसे पैन से निकाल लें.
- तैयार मालपुआ को तुरंत गर्म या गुनगुनी चाशनी में 1 से 2 मिनट तक डुबोकर रखें.
- इसी तरह बाकी मालपुए भी तैयार करें और सर्विंग प्लेट में सजाएं.
- ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता और केसर डालकर इसकी खूबसूरती और स्वाद बढ़ाएं.
यह भी पढ़ें: कभी खाया है प्रोटीन से भरपूर डोसा? जानिए बिना पनीर कैसे बनाते हैं Protein Rich Dosa
संबंधित खबरें
दिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
11 secs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
11 mins agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
14 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
20 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
21 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
22 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines