कभी खाया है प्रोटीन से भरपूर डोसा? जानिए बिना पनीर कैसे बनाते हैं Protein Rich Dosa
High Protein Dosa Recipe: अगर आप भी डोसा खाने के शौकीन हैं और अपना प्रोटीन इंटेक भी पूरा करना चाहते हैं तो यहां जानिए मसाला डोसा में प्रोटीन कैसे बढ़ा सकते हैं. यहां बताई रेसिपी बेहद आसान है और प्रोटीन से भरपूर भी है.

High Protein Masala Dosa Recipe: डोसा एक ऐसा साउथ इंडियन फूड है जिसे आप बेझिझक सुबह, दोपहर या शाम के समय खा सकते हैं. डोसा की एक अच्छी बात यह भी है कि यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं आप अपने सिंपल से डोसा को मसाला डोसा भी बना सकते हैं. सोयाबीन से बनाए जाने वाला यह मसाला डोसा आपके प्रोटीन इंटेक को तो पूरा करेगा ही साथ ही स्वाद में भी इतना अच्छा लगेगा कि आप बार-बार इसी डोसा को बनाकर खाने लगेंगे. यहां जानिए प्रोटीन से भरपूर डोसा (Protein Rich Dosa) की यह आसान सी रेसिपी.
हाई प्रोटीन डोसा बनाने की सामग्री
2 / 7इस डोसा को बनाने के लिए आपको 2 कप चावल, आधा कप सोयाबीन, एक चौथाई कप उड़द दाल, 2 चम्मच मेथी के दाने और छोटा चम्मच चना दाल की जरूरत होगी.
इस तरह तैयार करें बैटर
3 / 7सबसे पहले सोयाबीन, चावल, उड़द दाल, चना दाल और मेथी के दानों को धोकर भिगोने के लिए रख दें. अब एक्स्ट्रा पानी निकालकर इन्हें पीस लें.
डोसा बैटर को करें फर्मेंट
4 / 7मिश्रण को पीसने के बाद इसमें नमक मिलाएं और रातभर फर्मेंट होने के लिए रख दें. 6 से 8 घंटे तक इस मिश्रण को अलग रखने के बाद ही डोसा बनाने के लिए इस्तेमाल करें.
तवे पर डालकर पकाएं
5 / 7सुबह इस मिश्रण में थोड़ा पानी मिलाएं और डोसा बनाना शुरू करें. डोसा बैटर को तवे पर डालें, आलू का मसाला भरें और पक जाने के बाद रोल करके प्लेट में निकाल लें.
भर सकते हैं प्रोटीन की फिलिंग
6 / 7आप चाहे तो प्रोटीन बढ़ाने के लिए मसाला डोसा का मसाला भी सोयाबीन से बना सकते हैं. सोयाबीन को हल्के मसाला के साथ पकाएं और फिर उसे डोसा के अंदर भरें.
तैयार है मसाला डोसा
7 / 7बस तैयार है आपका हाई प्रोटीन सोया मसाला डोसा. इस प्रोटीन से भरपूर डोसा को आप हफ्ते में 2 से 3 बार आराम से खा सकते हैं. यह भी पढ़ें - नाश्ते में ट्राई करें सॉफ्ट और स्वादिष्ट पड्डू, जानिए पूरी रेसिपी