इन 3 लोगों को नहीं पीना चाहिए नींबू पानी, साइड इफेक्ट्स तबीयत को कर सकते हैं खराब
Who Should Avoid Lemon Water: ऐसे कुछ लोग हैं जिनके लिए नींबू पानी फायदे से ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए कौन हैं ये लोग जिन्हें नींबू पानी नहीं पीना चाहिए.

Lemon Water: हर सेहतमंद चीज सभी के लिए अच्छी हो यह जरूरी नहीं है. कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिनसे किसी को फायदा होता है तो किसी को नुकसान भी हो सकता है. ऐसी ही एक ड्रिंक है नींबू पानी. गर्मियों में नींबू पानी (Neembu Pani) के बिना दिन की कल्पना करना भी मुश्किल हो जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यही नींबू पानी नुकसानदायक भी हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए कौन से हैं वो लोग जिन्हें नींबू पानी पीने से परहेज करना चाहिए.
एसिडिटी
2 / 7एसिड रिफ्लक्स या एसिडिटी होने पर नींबू पानी पीने से परहेज करना चाहिए. पेट की इस दिक्कत में नींबू पानी पिया जाए तो इससे पाचन तंत्र इरिटेट हो सकता है.
दांतों की दिक्कत
3 / 7नींबू के एसिडिक गुण दांतों की ऊपरी परत को हटाने का काम कर सकते हैं. इससे दांतों की सेंसिटिविटी बढ़ती है और मसूड़ों को भी नुकसान हो सकता है.
मुंह में छाले
4 / 7जो लोग मुंह के छालों से परेशान हैं उन्हें नींबू पानी पीने से परहेज करना चाहिए. नींबू का एसिडिक कंटेंट छालों को इरिटेट कर सकता है और तकलीफ बढ़ सकती है.
एलर्जी में भी करें परहेज
5 / 7ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें सिट्रस एलर्जी होती है. ऐसे में अगर आप भी सिट्रस एलर्जी से परेशान रहते हैं तो नींबू पानी पीने से परहेज करें.
दवाएं लेने वाले भी ध्यान दें
6 / 7अगर आप ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या थायराइड की कोई दवा ले रहे हैं तो आपको नींबू पानी पीने से परहेज करना चाहिए या डॉक्टर की सलाह से ही नींबू पानी पीना चाहिए.
इन बातों का भी रखें ध्यान
7 / 7जिन लोगों को धूप से एलर्जी है उन्हें भी नींबू पानी पीने से थोड़ा परहेज करना चाहिए. नींबू पानी पीने पर स्किन धूप से सेंसिटिव होने लगती है. ऐसे में अगर आप नींबू पानी पीते भी हैं तो धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना ना भूलें. यह भी पढ़ें - हमेशा भिगोकर खाने चाहिए ये 6 फूड्स, पेट नहीं बिगड़ता और सेहत भी रहती है अच्छी