Ear piercing Tips: भारत में बच्चों के कान छिदवाना एक पारंपरिक प्रथा रही है, जिसे कई माता-पिता जन्म के कुछ महीनों बाद ही करवा देते हैं. खास तौर पर बच्चियों के मामले में यह और भी आम है. कई बार यह फैसला फैशन या परंपरा के आधार पर लिया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बच्ची के कान छिदवाने की मेडिकली (Medically Age) सही उम्र क्या होनी चाहिए? क्या बहुत जल्दी या बहुत देर से कान छिदवाने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? आइए जानते हैं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पित गुप्ता से कि बच्ची के लिए कान छिदवाने का सही समय क्या है और इस प्रक्रिया से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
4-6 साल की उम्र में छिदवाएं कान
पीडियाट्रिशियन अर्पित गुप्ता के मुताबिक, अगर आप अपनी बच्ची का कान छिदवाना चाहते हैं, तो इसकी सही उम्र 4 से 6 साल के बीच है. विशेषज्ञ के अनुसार, इस उम्र तक बच्ची की इम्यूनिटी भी विकसित हो जाती है, और प्राइमरी इम्यूनाइजेशन भी पूरी हो चुकी होती है.
कान छिदवाने से पहले इन टिप्स को करें फॉलो
- डॉ. अर्पित गुप्ता के अनुसार अगर आप बच्ची का कान छिदवाना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान ज़रूर रखें:
- बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ होना चाहिए. उसे कोई संक्रमण या बुखार नहीं होना चाहिए.
- कान छिदवाने से लगभग 30 मिनट पहले बर्फ के टुकड़े से हल्का-फुल्का सेक करें.
- कान छिदवाने के लिए गोल्ड या सर्जिकल स्टील की इयररिंग ही चुनें. इससे एलर्जी का खतरा कम होता है.
ये भी पढ़ें- नाभि में लगा लें यह एक तेल, Baba Ramdev ने कहा, एड़ी से चोटी तक मिलेंगे अनगिनत फायदे
कान छिदवाने के बाद ऐसे रखें ध्यान
- बच्ची के कान में सुबह-शाम एंटीसेप्टिक क्रीम ज़रूर लगाएं.
- कान छिदवाने के बाद 6 महीने तक कोई दूसरी इयररिंग न पहनाएं.
- अगर बच्ची स्विमिंग करती है, तो कुछ समय के लिए स्विमिंग से परहेज कराएं.
ये भी पढ़ें-नाभि पर कौन सा तेल लगाना सबसे अच्छा है? एक्सपर्ट ने बताया किस ऑयल की 2 बूंदों से हट जाएंगे चेहरे के दाने
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 hr agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
5 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
9 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
11 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines