हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इस दशहरा घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट मिठाई, जानें मिल्क रोल बर्फी बनाना की आसान रेसिपी

क्या आप भी इस दशहरा घर पर ही आसान, लेकिन स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं? आइए आपको बताते हैं मिल्क रोल बर्फी की आसान रेसिपी, जिसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा.

विज्ञापन
दशहरा पर मेहमानों का मुंह मीठा कराएं घर की बनी मिल्क रोल बर्फी से (Image: AI)

त्योहारों मिठाई के बिना अधूरा सा लगता है, ऐसे में लोग बाजार से मिठाई खरीदकर लाते हैं और खाते हैं और दूसरों खिलाते हैं. कई लोगों की शिकायत रहती है कि मार्केट में मिल रही मिठाई मिलावटी मिल जाती है, बासी मिल जाती है या स्वाद अच्छा नहीं होता है और साथ ही, खुले में रखे होने के कारण मक्खियों भी उन पर लगी रहती है. ऐसे में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. हम आपको इस स्टोरी में एक बेहद आसान और स्वादिष्ट मिठाई की रेसिपी बताएंगे, जिसका नाम ‘मिल्क रोल बर्फी’ है, इस मिठाई का स्वाद भी लाजवाब होता है और इसे बनाना भी आसान होता है. अगर आपने पहले कभी मिठाई नहीं बनाई है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपकी इतनी आसान रेसिपी बताएंगे कि आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में कन्या पूजन की थाली को बनाएं खास, हलवा-पूरी के साथ घर पर तैयार करें ये स्वादिष्ट पकवान

मिल्क रोल बर्फी बनाने की सामग्री

  • 1 गिलास फुल क्रीम दूध
  • 2 बड़े चम्मच देसी घी
  • 2 कप मिल्क पाउडर
  • 1/2 कप चीनी या स्वादानुसार पिसी हुई चीनी
  • 1/2 छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटे काजू, बादाम और पिस्ता
  • चुटकी भर केसर या चांदी का वर्क

मिल्क रोल बर्फी कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले एक कड़ाही में दूध, देसी घी और मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. व्हिस्क या चम्मच से चलाएं, ताकि मिश्रण में गुठलियां न रहें.
  • अब कड़ाही को गैस पर रखें और मिश्रण को लगातार चलाते हुए 3-4 मिनट तक पकाएं. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर डाल दें.
  • जब चीनी पिघलने लगेगा, तो मिश्रण थोड़ा पतला हो सकता है. ऐसे में इसे लगातार चलाते हुए 2-3 मिनट और पकाएं, जब तक यह गाढ़ा होकर कड़ाही का तला छोड़ने न लगे.
  • इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें.
  • अब बटर पेपर या घी लगी प्लेट पर मिश्रण रखें और हाथों से बेलनाकार रोल बनाएं. चाहें तो इसे चौकोर आकार में भी फैला सकते हैं.
  • अब रोल के ऊपर बारीक कटे काजू, बादाम और पिस्ता डालकर हल्के हाथों से दबाएं और साथ ही, स्वाद और सजावट के लिए केसर या चांदी का वर्क भी लगा सकते हैं.
  •  रोल को बटर पेपर में लपेटकर 15-20 मिनट के लिए सेट होने दें. इसके बाद चाकू से गोल टुकड़ों में काट लें.
  • इस तरह आपका स्वादिष्ट दशहरा स्पेशल मिठाई तैयार हो जाएगी, जिसे आप परिवार और मेहमानों के साथ खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  नवरात्रि व्रत में खाएं ताकत से भरपूर ये लड्डू, न दूध की जरूरत, न आटा-सूजी की

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola