---विज्ञापन---

Durga Puja 2024: देश के इन 5 शहरों में लगता है दुर्गा पूजा का भव्य पंडाल, जानें एंट्री से लेकर सब कुछ

Durga Puja 2024: दुर्गा पूजा का आगमन हो चुका है। मां दुर्गा की पूजा पूरे 10 दिनों तक होती है। कोलकाता से लेकर देश के कई बड़े राज्यों तक इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। आइए जानते हैं देश के 5 सबसे बड़े दुर्गा पंडालों के बारे में।

---विज्ञापन---

Durga Puja 2024: नवरात्रि के साथ-साथ दुर्गा पूजा की भी शुरुआत हो चुकी है। कोलकाता से लेकर दिल्ली-मुंबई तक दुर्गा पूजा के रंग मे रंगा हुआ है। देश के कई बड़े राज्यों में नवरात्रि के पर्व के लिए खुबसूरत और भव्य पंडालों का निर्माण किया गया है। फिलहाल आपको, दुर्गा पूजा और दशहरे की छुट्टियां भी मिल जाएंगी तो क्यों न इनका इस्तेमाल कर लिया जाए? यह समय दुर्गा पूजा देखने के लिए बेस्ट है, चलिए आपको देश के पांच बेस्ट दुर्गा पूजा पंडालों के बारे में बताते हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं।

देश के 5 भव्य दुर्गा पंडाल

बागबाजार दुर्गा पंडाल, कोलकाता

---विज्ञापन---

दुर्गा मां का यह पंडाल देश के सबसे पुराने पंडालों में से एक है। मां दुर्गा के इस पंडाल को पहली बार साल 1919 में लगाया गया था। हालांकि, कोलकाता को दुर्गा पूजा का गढ़ माना जाता है तो यहां आपको और भी कई दुर्गा पंडाल मिल जाएंगे लेकिन बाघ बाजार, वह पंडाल है जिसे किसी को भी मिस नहीं करना चाहिए। यहां जाने के लिए लॉन्च घाट, सर्कुलर रेलवे स्टेशन तक पहुंचना होगा।

---विज्ञापन---

गुवाहाटी, असम

---विज्ञापन---

असम में भी हर्षोल्लास से दुर्गा पूजा मनाई जाती है। यहां भी कई भव्य पंडालों का निर्माण किया जाता है। गुवाहाटी में बिलपर दुर्गा पूजा पंडाल सबसे फेमस और पारंपरिक दुर्गा पंडालों में से एक है। यहां पर हर साल ऐसी थीम्स को प्रमोट किया जाता है जो गुवाहाटी की संस्कृति की झलक को दर्शाते हैं। यहां पहुंचने के लिए कई मार्ग हैं, जैसे रेलमार्ग और हवाई मार्ग। दिल्ली से असम पहुंचने के लिए राजधानी की तीन ट्रेनें चलती है।

जयमहल दुर्गा पूजा, बेंगलुरु

---विज्ञापन---

बेंगलुरू का यह पंडाल सबसे पुराना माना जाता है। इस पंडाल की खासियत है कि यह महल जैसी थीम पर बनाया जाता है। यहां भव्य तरीके से सजावट की जाती है। इस पंडाल में खाने पीने की भी बढ़िया व्यवस्था होती है। इस मंदिर में 1500 से ज्यादा लोगों को सामुदायिक भोग भी बाटा जाता है। इस पंडाल में जाने की एंट्री भी फ्री है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Hair Care Remedies: सफेद बाल और जुएं होंगी छूमंतर! ट्राई करें ये 3 आसान उपाय

सीआर पार्क, दिल्ली

---विज्ञापन---

दिल्ली के चितरंजन पार्क में हर साल दुर्गा मां का बड़ा पंडाल सजता है। दिल्ली का सीआर पार्क देश-विदेश में अपनी दुर्गा पूजा के लिए मशहूर है। यहां की मूर्ति काफी बड़ी और आकर्षक होती है। दिल्ली और आसपास के लोग दुर्गा पूजा में यहां जरूर पहुंचते हैं।

---विज्ञापन---

अहमदाबाद कालीबाड़ी, गुजरात

---विज्ञापन---

यह दुर्गा पंडाल गुजरात के सबसे बड़े पंडालों में से एक है। गुजरात के इस पंडाल में कोलकाता पूरी झलक आपको मिल जाएगी। यहां हर साल लगभग 90,000 से ज्यादा लोग दुर्गा पूजा देखने पहुंचते है।

ये भी पढ़ें- लंच में शामिल करें इन 3 चीजों का कॉम्बिनेशन, कब्ज-एसिडिटी से लेकर पेट की समस्याओं से मिलेगा छुटकारा!

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Oct 03, 2024 05:48 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola