Dudh Mein Pyaj Dalkar Kaun Si Dish Banti Hai: भारत में खाने पीने के शौकीनों की कमी नहीं है. लोग कुछ नया तलाशते रहते हैं और खाना बनाने के नए तरीके ढूंढते हैं. ऐसा कश्मीर में सबसे ज्यादा होता है. कश्मीरी खाना अपने हल्के मसालों और खास खुशबू के लिए जाना जाता है. उन्हीं में से एक बेहद खास डिश है कश्मीरी यखनी. यह दही से बनी एक क्रीमी और हल्की ग्रेवी होती है, जिसमें आमतौर पर मटन का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी सबसे खास बात है कि इसमें प्याज-टमाटर का ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता, फिर भी स्वाद लाजवाब होता है. अगर आप घर पर कुछ अलग और रेस्टोरेंट जैसा बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें.
इसे भी पढ़ें- पैरों में रहता है दर्द तो बदल दें अपना फुटवियर, डॉक्टर ने बताया कैसे होने चाहिए जूते-चप्पल
किस डिश में दूध में डाली जाती है प्याज?
ऐसा कई डिशेज में किया जाता है. नॉन वेज बनाने के लिए लोग अक्सर प्याज को दूध में पकाते हैं. आपको सफेद कोरमा बनाते वक्त ऐसा करना पड़ेगा, लेकिन हम आपको कश्मीरी यखनी की आसान रेसिपी बताएंगे. इसे घर पर आसानी से पकाया जा सकता है.
कश्मीरी यखनी की रेसिपी
सामग्री
- मटन- 500 ग्राम
- गाढ़ा दही- 2 कप
- सरसों का तेल- 2 बड़े
- सौंफ पाउडर- 1 चम्मच
- सोंठ पाउडर- आधा चम्मच
- हरी इलायची-3
- काली इलायची-1
- दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
- तेज पत्ता- 1
- चम्मच जीरा- आधा छोटा
- हींग- चुटकी
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- 2 कप
विधि
- सबसे पहले मटन को पानी, नमक और तेज पत्ता डालकर उबाल लें. प्रेशर कुकर में 4 सीटी लगा सकते हैं और इसका स्टॉक अलग रख लें.
- अब दही को अच्छे से फेंट लें ताकि उसमें गुठलियां ना रहें. अब एक कड़ाही में सरसों का तेल धुआं आने तक गर्म करें, फिर आंच धीमी कर दें.
- जीरा, इलायची, दालचीनी और हींग डालकर खुशबू आने तक भूनें. अब धीमी आंच पर दही धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि दही फटे नहीं.
- सौंफ पाउडर, सोंठ पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. अब उबला हुआ मटन और उसका स्टॉक डालकर मिक्स करें.
- 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि ग्रेवी गाढ़ी हो जाए और फ्लेवर अच्छे से मिल जाए. गरमा-गरम चावल के साथ सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- देश का अनोखा रेलवे स्टेशन जो दो राज्यों में बंटा, 4 भाषाओं में एनाउंसमेंट
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
6 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
9 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
11 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
13 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
14 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
16 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines