---विज्ञापन---

पैरों में रहता है दर्द तो बदल दें अपना फुटवियर, डॉक्टर ने बताया कैसे होने चाहिए जूते-चप्पल

Best Footwear For Pain Relief: सही फुटवियर ना हो तो पैरों की दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में गलत फुटवियर पहनने पर पैरों में दर्द हो सकता है जिससे बचने के लिए सही फुटवियर का चुनाव करना जरूरी होता है.

---खबर नीचे जारी है---

How To Choose Right Footwear: कई बार लोग अपने कंफर्ट से ऊपर स्टाइल और फैशन को रखने रखते हैं जिसका खामियाजा लोगों के पैरों को उठाना पड़ता है. ऐसे कितने ही लोग हैं जो सही साइज के जूते, चप्पल या सैंडल तो पहनते हैं लेकिन सही टाइप के फुटवियर नहीं चुनते हैं. इससे पैरों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं और खासतौर से एड़ी में दर्द होता है सो अलग. ऐसे में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. चंदन अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किन जूते चप्पलों को वो कम या ज्यादा नंबर दे रहे हैं और किन्हें पहनना चाहिए और किन्हें नहीं. आप भी जानिए डॉक्टर की क्या सलाह है.

कैसे चुनें सही जूते-चप्पल

फ्लिप फ्लॉप्स – डॉक्टर का कहना है कि वे फ्लिप फ्लॉप चप्पलों को 10 में से 1 नंबर देते हैं क्योंकि इससे पैरों को किसी तरह का सपोर्ट नहीं मिलता है. इससे कोई आर्क सपोर्ट (Arch Sport) नहीं मिलता है और ये सख्त होते हैं और एड़ियों में दर्द का कारण बनते हैं.

---खबर नीचे जारी है---

क्रॉक्स – बहुत से लोग क्रॉक्स को रोजाना पहनते हैं. डॉक्टर क्रॉक्स को 10 में से 4 नंबर देते हुए बताते हैं कि इनसे आर्क सपोर्ट नहीं मिलता है लेकिन इन्हें कभी-कभार पहना जा सकता है.

स्केचर्स – कपड़े वाले जूतों को डॉक्टर 10 में से 9 नंबर देते हैं. इनसे अच्छा आर्क सपोर्ट मिलता है, ये सॉफ्ट होते हैं और कंफर्ट भी देते हैं.

---खबर नीचे जारी है---

फॉर्मल लेदर शूज – लेदर के फॉर्मल जूते जो सख्त होते हैं उन्हें डॉक्टर 10 में से 1 नंबर देते हैं. इन शूज का आर्क सपोर्ट अच्छा नहीं होता है और आगे से ये पतले होते हैं जो बेहद असहज महसूस होते हैं. इन्हें रोजाना नहीं पहनना चाहिए.

बर्किनस्टोक्स – बर्किनस्टोक्स फुटवियर में अच्छा कुशन सपोर्ट होता है और एड़ी को अच्छा सपोर्ट मिल जाता है. इन्हें डॉक्टर 10 में से 8 नंबर देते हैं.

---खबर नीचे जारी है---

स्नीकर्स – स्नीकर्स सॉफ्ट भी होते हैं और पैरों के लिए अच्छे भी हैं. इन्हें डॉक्टर 8 नंबर देते हैं.

हाई हील्स – लड़कियां अक्सर ही हाई हील्स पहनती हैं. इन हाई हील्स को डॉक्टर 10 में से 0 नंबर देते हैं. डॉक्टर की सलाह है कि इन हील्स को कभी-कभार ही पहनना चाहिए.

---खबर नीचे जारी है---

गलत जूते-चप्पल पहनने से क्या होता है

  • गलत फुटवियर पहनने से पैरों की दिक्कतें हो सकती हैं. इससे पैरों में दाने, फोड़े या इनग्रोन नाखूनों की दिक्कत भी हो जाती है.
  • हमेशा ही अगर गलत जूते-चप्पल (Wrong Footwear) पहने जाएं तो इससे पैरों की शेप बदलने लगती है.
  • पैरों में दर्द रहने लगता है और सूजन हो सकती है.
  • पैरों में चोट आ सकती है, पैर मुड़ सकता है और स्ट्रेस फ्रैक्चर हो सकता है.
  • गलत फुटवियर से नर्व डैमेज का खतरा रहता है.

यह भी पढ़ें – Madhuri Dixit ने बताया खुद बनाकर लगाती हैं बालों पर यह तेल, शेयर किया अपना खास सीक्रेट

---खबर नीचे जारी है---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Apr 30, 2026 11:32 AM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola