देश का अनोखा रेलवे स्टेशन जो दो राज्यों में बंटा, 4 भाषाओं में एनाउंसमेंट

Indian Railways Facts: क्या आप जानते हैं भारत में एक ऐसा स्टेशन भी है जहां बेंच पर बैठने के लिए आपको एक राज्य से दूसरे राज्य जाना पड़ता है? जानिए 'नवापुर' रेलवे स्टेशन की अनोखी कहानी, जहां 4 भाषाओं में होती है अनाउंसमेंट.

Navapur Railway Station, Indian Railways, Unique Railway Station, Navapur Railway Station, Indian Railways Facts
1 / 4

Indian Railways Facts: भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है. रोजाना करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है जो दो राज्यों के बीच आधा-आधा बंटा हुआ है? जहां 4 भाषाओं में होती है अनाउंसमेंट, जी हां, इस स्टेशन का नाम है 'नवापुर रेलवे स्टेशन'. इसकी खासियतें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

विज्ञापन

दो राज्यों में बंटी है हर चीज

दो राज्यों में बंटी है हर चीज2 / 4

नवापुर रेलवे स्टेशन भारत के सबसे अनोखे स्टेशनों में गिना जाता है. इसका एक हिस्सा गुजरात के तापी जिले में है, तो दूसरा हिस्सा महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में आता है. यह बंटवारा इतना दिलचस्प है कि प्लेटफॉर्म पर रखी बेंचों से लेकर ऑफिस तक, सब कुछ दो हिस्सों में बंटा है. अगर आप प्लेटफॉर्म की एक बेंच पर बैठे हैं, तो संभव है कि आपका आधा शरीर महाराष्ट्र में हो और आधा गुजरात में.

विज्ञापन

4 भाषाओं में गूंजती है आवाज

4 भाषाओं में गूंजती है आवाज3 / 4

आमतौर पर रेलवे स्टेशनों पर आपने हिंदी और अंग्रेजी में ही अनाउंसमेंट सुनी होगी. दक्षिण भारत में क्षेत्रीय भाषाएं भी जुड़ जाती हैं. लेकिन नवापुर इकलौता ऐसा स्टेशन है जहां हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी—इन चार भाषाओं में लगातार अनाउंसमेंट होती है. चूंकि यह स्टेशन दो राज्यों की सीमा पर है, इसलिए दोनों राज्यों के यात्रियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है.

अनोखा है ये 'बंटवारा'

अनोखा है ये 'बंटवारा'4 / 4

इस स्टेशन पर राज्यों की सीमा को दर्शाने के लिए प्लेटफॉर्म के बीचों-बीच एक पीली पट्टी खींची गई है. स्टेशन का टिकट काउंटर महाराष्ट्र में पड़ता है, जबकि स्टेशन मास्टर का केबिन और पुलिस थाना गुजरात की सीमा में आता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन