दूध में प्याज डालने के बाद कौन-सी डिश बनेगी? रेसिपी जानने के बाद कहेंगे पहले क्यों नहीं बताया

Kashmiri Yakhni Recipe: किचन में कई बार ऐसे कॉम्बिनेशन सुनने को मिलते हैं जो पहले अजीब लगते हैं, लेकिन जब बनकर तैयार होते हैं तो स्वाद से सबको चौंका देते हैं. ऐसा ही एक रेसिपी है जिसे बनाने के लिए दूध में प्याज डालती पड़ती है.

Kashmiri Yakhni Recipe

किस डिश में दूध में डाली जाती है प्याज? Image Credit- Freepik

Dudh Mein Pyaj Dalkar Kaun Si Dish Banti Hai: भारत में खाने पीने के शौकीनों की कमी नहीं है. लोग कुछ नया तलाशते रहते हैं और खाना बनाने के नए तरीके ढूंढते हैं. ऐसा कश्मीर में सबसे ज्यादा होता है. कश्मीरी खाना अपने हल्के मसालों और खास खुशबू के लिए जाना जाता है. उन्हीं में से एक बेहद खास डिश है कश्मीरी यखनी. यह दही से बनी एक क्रीमी और हल्की ग्रेवी होती है, जिसमें आमतौर पर मटन का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी सबसे खास बात है कि इसमें प्याज-टमाटर का ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता, फिर भी स्वाद लाजवाब होता है. अगर आप घर पर कुछ अलग और रेस्टोरेंट जैसा बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन
विज्ञापन

किस डिश में दूध में डाली जाती है प्याज?

ऐसा कई डिशेज में किया जाता है. नॉन वेज बनाने के लिए लोग अक्सर प्याज को दूध में पकाते हैं. आपको सफेद कोरमा बनाते वक्त ऐसा करना पड़ेगा, लेकिन हम आपको कश्मीरी यखनी की आसान रेसिपी बताएंगे. इसे घर पर आसानी से पकाया जा सकता है.

कश्मीरी यखनी की रेसिपी

सामग्री

  • मटन- 500 ग्राम
  • गाढ़ा दही- 2 कप
  • सरसों का तेल- 2 बड़े
  • सौंफ पाउडर- 1 चम्मच
  • सोंठ पाउडर- आधा चम्मच
  • हरी इलायची-3
  • काली इलायची-1
  • दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
  • तेज पत्ता- 1
  • चम्मच जीरा- आधा छोटा
  • हींग- चुटकी
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- 2 कप

विधि

  • सबसे पहले मटन को पानी, नमक और तेज पत्ता डालकर उबाल लें. प्रेशर कुकर में 4 सीटी लगा सकते हैं और इसका स्टॉक अलग रख लें.
  • अब दही को अच्छे से फेंट लें ताकि उसमें गुठलियां ना रहें. अब एक कड़ाही में सरसों का तेल धुआं आने तक गर्म करें, फिर आंच धीमी कर दें.
  • जीरा, इलायची, दालचीनी और हींग डालकर खुशबू आने तक भूनें. अब धीमी आंच पर दही धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि दही फटे नहीं.
  • सौंफ पाउडर, सोंठ पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. अब उबला हुआ मटन और उसका स्टॉक डालकर मिक्स करें.
  • 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि ग्रेवी गाढ़ी हो जाए और फ्लेवर अच्छे से मिल जाए. गरमा-गरम चावल के साथ सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- देश का अनोखा रेलवे स्टेशन जो दो राज्यों में बंटा, 4 भाषाओं में एनाउंसमेंट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ