Winter Superfoods: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप अपनी डाइट में ड्राइ फ्रूट्स को भी शामिल कर सकते हैं। वैसे तो आप कई फूड आइटम्स की मदद ले सकते हैं, लेकिन कुछ ड्राई फ्रूट्स एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होते हैं। ड्राई फ्रूट्स का सेवन स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर रख सकता है। साथ ही यह ठंड से राहत दिलाने में भी मदद करता है और आपको सर्दी-जुकाम से दूर रखने में मदद करता है। जिसे सुपरफूड्स की लिस्ट में भी शामिल किया जा चुका है।आइए जानते हैं ऐसे कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स में हैं, जो आपको सर्दियों में हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं?
बादाम
बादाम विटामिन-ई की कमी को पूरा करने के लिए एक अच्छा सोर्स है। जो सर्दियों में स्किन को हल्दी और मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है। इसके अलावा ये हार्ट के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
ये भी पढ़ें- White Vs Brown Eggs में क्या अंतर, भूरे महंगे क्यों, प्रोटीन किसमें ज्यादा, रोज कितने खाएं?
सूखे हुए प्लम्स
सूखे हुए प्लम्स यानी प्रून एक नेचुरल लैक्सेटिव होता है, जो डाइजेशन से जुड़ी समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसलिए अगर आप प्रून्स का सेवन सर्दियों में करते हैं, तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा, ये शरीर को अंदर से गर्म रखकर एनर्जी देने में मदद करता है।
खजूर
खजूर की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है और पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखता है। इसके सेवन से सर्दियों में महसूस होने वाली थकान और आलस से आप दूर रहते हैं। इसमें आयरन होता है, जो रेड ब्लड सेल्स बनाने और उन्हें हेल्दी रखने में मदद करता है।
अखरोट
अगर आप सर्दियों में अखरोट का सेवन करते हैं, तो यह ओमेगा-3 फैटी एसिड इंफ्लेमेशन को कम करने और हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही, हेल्दी शरीर को एनर्जी भी देते हैं, जिस कारण थकान और आलस कम होती है। इसके अलावा ये ब्रेन के लिए काफी फायदेमंद होता है।
काजू
सर्दियों के लिए काजू एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट में से एक है। ये आपके शरीर को हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और माइग्रेन जैसी परेशानियों से दूर रखने में मदद करता है। साथ ही ये आपके हार्ट को भी हेल्दी बनाए रखता है। इसके अलावा काजू विटामिन ई का काफी अच्छा सोर्स होता है, जो एंटी-एजिंग की परेशानी को कम कर सकता है।
ये भी पढ़ें- खाना खाते समय पसीना क्यों आता है? किस बीमारी का शुरुआती संकेत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
3 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
17 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
18 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
20 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
20 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
21 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
21 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
1 day agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
1 day agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines