Winter Superfoods: सर्दियों में रामबाण हैं ये 5 ड्राई फ्रूट्स! गर्मी देने से लेकर दिल का रखेगें ख्याल

Winter Superfoods: अगर आप सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं, तो ये आपके शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ आपको कई बीमारियों से भी दूर रखता है।

Winter Superfoods

Winter Superfoods

विज्ञापन

Winter Superfoods: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप अपनी डाइट में ड्राइ फ्रूट्स को भी शामिल कर सकते हैं। वैसे तो आप कई फूड आइटम्स की मदद ले सकते हैं, लेकिन कुछ ड्राई फ्रूट्स एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होते हैं। ड्राई फ्रूट्स का सेवन स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर रख सकता है। साथ ही यह ठंड से राहत दिलाने में भी मदद करता है और आपको सर्दी-जुकाम से दूर रखने में मदद करता है। जिसे सुपरफूड्स की लिस्ट में भी शामिल किया जा चुका है।आइए जानते हैं ऐसे कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स में हैं, जो आपको सर्दियों में हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं?

बादाम

विज्ञापन

बादाम विटामिन-ई की कमी को पूरा करने के लिए एक अच्छा सोर्स है। जो सर्दियों में स्किन को हल्दी और मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है। इसके अलावा ये हार्ट के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

सूखे हुए प्लम्स

विज्ञापन

सूखे हुए प्लम्स यानी प्रून एक नेचुरल लैक्सेटिव होता है, जो डाइजेशन से जुड़ी समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसलिए अगर आप प्रून्स का सेवन सर्दियों में करते हैं, तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा, ये शरीर को अंदर से गर्म रखकर एनर्जी देने में मदद करता है।

खजूर

विज्ञापन

खजूर की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है और पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखता है। इसके सेवन से  सर्दियों में महसूस होने वाली थकान और आलस से आप दूर रहते हैं। इसमें आयरन होता है, जो रेड ब्लड सेल्स बनाने और उन्हें हेल्दी रखने में मदद करता है।

अखरोट

विज्ञापन

अगर आप सर्दियों में अखरोट का सेवन करते हैं, तो यह ओमेगा-3 फैटी एसिड इंफ्लेमेशन को कम करने और हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही, हेल्दी शरीर को एनर्जी भी देते हैं, जिस कारण थकान और आलस कम होती है। इसके अलावा ये ब्रेन के लिए काफी फायदेमंद होता है।

काजू

विज्ञापन

सर्दियों के लिए काजू एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट में से एक है। ये आपके शरीर को हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और माइग्रेन जैसी परेशानियों से दूर रखने  में मदद करता है। साथ ही ये आपके हार्ट को भी हेल्दी बनाए रखता है। इसके अलावा काजू विटामिन ई का काफी अच्छा सोर्स होता है, जो एंटी-एजिंग की परेशानी को कम कर सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ